शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन के बाद सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी मिमिक्री से हैरान कर दिया है. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी की एक्टिंग करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इंटरनेट यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि सुनील ग्रोवर के आगे एआई भी फेल है.
अमरीश पुरी बने सुनील ग्रोवर
लेटेस्ट वीडियो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड का है, जिसमें द वन की टीम यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और अनुप सोनी मेहमान के तौर पर आए हुए होते हैं. वहीं सुनील ग्रोवर लोगों को हंसाने के लिए स्टेज पर एंट्री करते हैं. जहां कपिल शर्मा उन्हें देखते ही ताली बजाने लगते हैं क्योंकि वह हूबहू अमरीश पुरी के अवतार में नजर आ रहे हैं.
सुनील ग्रोवर भले ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए चर्चा में हैं. लेकिन जिन लोगों ने अब तक द वन नहीं देखी है उन्हें बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन में विलेन के किरदार में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में उनका नेगेटिव किरदार काफी चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में उनकी झलक द वन के नए ट्रेलर में देखने को मिली है.
द वन का कलेक्शन
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने नौवे दिन 2 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 58.85 करोड़ पहुंचा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 69.96 करोड़ हुआ है. इसी के साथ वर्ल़्वाइड कमाई 75 करोड़ तक पहुंच गई है.