महाभारत की कुंती ने डेढ साल पहले ही कर ली है शादी, फैंस को दिखाई पति की झलक, कहा- मेरे शौहर से मिलिए

स्टार प्लस की महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने सीक्रेट शादी का ऐलान किया है. साथ ही शौहर की फोटो भी दिखाई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाभारत की कुंती ने सीक्रेट शादी का किया खुलासा
Social Media
नई दिल्ली:

महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने फैंस को तोहफा दिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति जीशान से मिलवाया, जिसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी को डेढ साल बीत चुके हैं. स्टार प्लस की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने खबर प्राइवेट रखी. अपनी पति संग तस्वीरों के साथ शफक नाज ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 में कपल ने शादी कर ली थी. 21 जून 2026 को शफक नाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह रेड टॉप और वाइट ट्राउजर में नजर आ रही थीं. जबकि जीशान कैजुअल नेवी ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे थे. 

शफक नाज ने शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

शफक नाज ने मस्केट के समंदर किनारे पति के हाथों में हाथ डाले रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. वहीं कुछ फोटो में दोनों को गले लगाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा शफक अपने ब्रेसलेट को फ्लॉन्ट करती हुईं भी नजर आईं, जिसमें उनके नाम के पहले अक्षर जी और शा लिखा हुआ था.  फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मेरी सबसे फेवरेट इंसान से 31-10-2024 में शादी हो गई है और पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल दौर में रही हूं. मिलिए मेरे पति 'जीशान' से. इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 59 साल पुराना गाना पापा को कर देगा खुश, एक्ट्रेस ने भी दी है आवाज, फादर्स डे के लिए है बेस्ट

Advertisement

कौन हैं शफक नाज के पति

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शफक नाज के पति जीशान मस्कट में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. पिछले साल नवंबर में उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी इंस्टाग्राम फैमिली से अपने होने वाले जीवनसाथी से मिलवाया है.  इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, घर. हालांकि यह रिश्ता शफक और जीशान के लिए आसान नहीं रहा. दरअसल, 2023 में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी दो परिवारों में गलतफहमी के कारण टूट गई थी. 

शफक नाज के बारे में 

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रही हैं, जिन्हें स्टार प्लस की महाभारत में कुंती के किरदार में काफी पसंद किया गया. इसके बाद वह 2014 में चिड़िया घर में मयूरी के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं. जबकि गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल में भी उन्हें देखा गया था. वहीं सपना बाबुल का बिदाई, शुभ विवाह, अदालत, गुमराह और सावधान इंडिया जैसे शोज में वह नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस के भाई एक्ट्रेस फलक नाज और शीजान खान हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया अमर

Featured Video Of The Day
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की चेन झपटी
Topics mentioned in this article
Mahabharat
Star Plus
Shafaq Naaz
Tv News