'370 की बिरयानी' वाले विवाद पर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने माफी मांगी है. प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना माफीनामा का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके शो में हिमांशु जांगड़ा ने जो कुछ भी कहा उसके लिए उनको भी लोगों की बहुत नफरत मिल रही है. शायद वह इस हेट को डिजर्व भी करते हैं. प्रणित ने कहा कि उनकी गलती ये थी कि उन्होंने हिमांशु को नहीं रोका. उसने जो कुछ भी कहा उस पर ऑडियंस में बैठे लोग हंस रहे थे. तो वो भी हंसने लगे. जबकि उनको उसके उस बयान पर स्टैंड लेना चाहिए था.
'370 की बिरयानी' वाले विवाद पर प्रणित ने मांगी माफी
प्रणित ने आगे कहा कि उस समय वो ऐसा नहीं कर पाए. उनकी वजह से हिमांशु को एक प्लेटफॉर्म मिला, जिसकी वजह से चीजें बहुत ही एस्किलेट हो गईं. जो लोग भी इस वजह से हर्ट हुए हैं उन सब से वह माफी मांगना चाहते हैं. प्रणित ने कहा कि इस विवाद की वजह से उन पर जो भी कानूनी एक्शन लिया गया, उसके लिए वह अधिकारियों के साथ कॉपरेट कर रहे हैं.
प्रणित मोरे ने देश की जनता से विनती करते हुए कहा कि उनको एक चांस दिया जाए. वह बेहतर इंसान बनकर दिखाएंंगे. ये सब उनके लिए भी एक लर्निंग थी. अब वह खुद के और अपने कॉन्टेंट के ऊपर काफी काम कर रहे हैं. ये बदलाव भविष्य में उनके काम में भी देखने को मिलेगा. प्रणित ने कहा कि ये माफी वह काफी पहले मांगना चाहते थे. लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से वह लोगों के बीच नहीं आ पाए.
प्रणित के शो से जुड़ा पूरा मामला
प्रणित मोरे के जिस शो में हिमांशु जांगड़ा ने '370 रुपये की बिरयानी' वाला शर्मनाक बयान दिया था, वह शो गुरुग्राम में हुआ था. इसकी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. हिमांशु के महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले इस भद्दे बयान पर ऑडियंस ठहाके लगा रही थी. वहीं प्रणित भी उसे एजॉय करते नजर आए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर काफी नाराजगी जाहिर की थी. वहीं प्रणित को जमकर ट्रोल भी किया गया. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक्शन लेते हुए हरियाणा के डीजीपी को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया. प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को दोनों को 22 जून को महिला आयोग ने तलब किया है.
ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को NCW ने किया तलब, 22 जून को बुलाया; हरियाणा DGP को भी कार्रवाई करने को कहा
ये भी पढ़ें- '370 रुपये की बिरयानी' विवाद: शुरुआत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, देखिए पूरी कहानी