Bigg Boss 20 के घर से आए दिन हैरान कर देने वाली खबरें निकलती ही रहती हैं. अब खबर आ रही है कि जल्द एक मिड वीक एलिमिनेशन होने वाला है. इससे पहले मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इस तरह बाहर हुई थीं लेकिन उन्हें एक टास्क में वोटिंग के तहत बाहर का रास्ता देखना पड़ा था लेकिन इस बार जिस कंटेस्टेंट का नाम आ रहा है वह अपनी गलत हरकत की वजह से बाहर हो रही है. हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि लव गिल हैं.
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एलिमिनेशन की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बार घर में सबसे ज्यादा प्रेशर झेल रही कंटेस्टेंट लव गिल हैं. पहले वीकएंड का वार में उनकी अच्छी क्लास लगी और अब वह लगातार इस सोच में नजर आ रही हैं कि गेम को किस तरह आगे बढ़ा जाए. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि वह बाहर हो सकती हैं. पहले तो घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए लव गिल को नॉमिनेट किया है. सोशल मीडिया पर भी नेटीजन्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कैप्टन्सी टास्क के दौरान लव गिल ने माही को दांत से काटा. टास्क के बीच ही कुछ गरमा गर्मी दिखी जिसमें खुद लव गिल को भी चोट लगी और उदिति सिंह भी घायल हुईं लेकिन लव गिल ने जानबूझकर माही के साथ ऐसी हरकत की और उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की. इसी वजह से ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि लव गिल को शो से बाहर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: OTT की दुनिया की बुलेट ट्रेन थी 104 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, 10 दिन में हुई शूट 24 घंटे के 2 करोड़ वसूलता था हीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं