अंगूरी भाभी बनीं सीता, मंच पर भावुक सीन ने नम कर दी फैन्स की आंखें, रामलीला का वीडियो वायरल

शिल्पा शिंदा का ये वायरल वीडियो दिल्ली के शालीमार बाग की ऐतिहासिक रामलीला का बताया जा रहा है. इस रामलीला में कई टीवी स्टार्स को शामिल होते देखा गया है. शिल्पा शिंदे की परफॉर्मेंस फैन्स को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने मां सीता के किरदार में जीता दिल
Social Media
नई दिल्ली:

दशहरे से पहले दस दिन तक रामलीला का खासा क्रेज रहता है. दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत तमाम जगह पर रामलीला का आयोजन होता है और बड़े ही भव्य तरीके से इसे मनाया जाता है. इन रामलीलाओं में केवल लोकल और गली मोहल्लों के कलाकार नहीं बल्कि टीवी और फिल्म कलाकार भी शामिल होते हैं. दिल्ली और यूपी में होने वली रामलीलाओं में खासतौर पर बड़े बड़े कलाकार शामिल होते हैं. अभी हाल में अनुपमा स्टार गौरव खन्ना राम के किरदार में नजर आए थे. अब हम आपको टीवी की पॉपुलर भाभीजी से मिलवाने जा रहे हैं. क्योंकि ये भी रामलीला का हिस्सा बनीं और सीता का किरदार कर सभी का दिल जीता.

हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे की. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा शिंदे माता सीता के किरदार में मंच पर डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं. शिल्पा इस सीन में वनवास वाला सीन करती नजर आ रही हैं. भगवा साड़ी में शिल्पा इस किरदार में बेहद इम्प्रेसिव लग रही हैं.  इस सीन में आप देखेंगे कि मां सीता यानी कि शिल्पा शिंदे लक्ष्मण से कह रही हैं कि वे जंगल में जाकर श्रीराम को ढूंढकर लाएं लेकिन लक्ष्मण जो भाभी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं वह जाने से इंकार कर देते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी गई है कि यह दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट शालीमार बाद वाली रामलीला है. यह रामलीला काफी ऐतिहासिक मानी जाती है और इसके आयोजन काफी बड़े स्तर पर किया जाता है. टीवी स्टार्स कई बार इस रामलीला का हिस्सा बनते नजर आते हैं. 

वर्कफ्रंट पर शिल्पा शिंदे

काम के मोर्चे पर अगर बात करें तो हाल में शिल्पा शिंदे ओटीटी पर आए रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आई थीं. इसके अलावा शिल्पा शिंदे बिग बॉस, झलक दिखलाजा, फियर फेक्टर-खतरों के खिलाड़ी जैसे शो का हिस्सा रही हैं. उनके पॉपुलर डेली सोप 'भाभी जी घर पर हैं' तो कौन नहीं जानता. वह शुरुआत से इस शो का हिस्सा रहीं लेकिन साल 2016 में इस शो से दूरी बना ली थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 39 साल पुरानी दूरदर्शन की रामायण में हनुमान बने दारा सिंह के बेटे ने अशोक वाटिका में मचाया उत्पात, बजरंगी बन जीता दिल

Featured Video Of The Day
कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे में नया मोड़... 19 लोगों मौत का असली जिम्मेदार कौन?
Topics mentioned in this article
Shilpa Shinde
Ramlila
Entertainment
Bollywood
Trending

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं