'मैं वर्जिन हूं...' कहकर शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक, 'लॉक अप 2' के नए एपिसोड पर मचा बवाल

शिल्पा शिंदे हाल के एपिसोड में शिवांगी जोशी की नकल करते हुए इतनी आगे बढ़ गईं कि पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गईं. शिल्पा शिंदे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक
Social Media
नई दिल्ली:

रियलिटी शोज में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार, मजाक और तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. इस कड़ी में 'लॉक अप सीजन 2' में किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच बहस देखने को मिल रही है. अब शो के हालिया एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा, टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं. इस दौरान शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भी टिप्पणी की जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.

हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारती दिखाई देती हैं. वीडियो में शिल्पा, शिवांगी के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करते हुए कहती है, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है. कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी.'

शिल्पा के मिमिक्री अंदाज पर श्रेया भी हंसने लगती हैं, और फिर वह अभिनेता हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, "शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?" इसके बाद वह खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, "पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं."

Advertisement

दरअसल, यह पूरा वाकया तब हुआ जब शिल्पा और श्रेया ने कुछ दूरी पर खड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आपस में बातचीत करते देखा. दोनों ने उसी बातचीत को आधार बनाकर उनकी मिमिक्री शुरू कर दी. हालांकि, इस दौरान शिवांगी ने उनकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को कहा था जोकर, दोबारा वायरल हुआ पुराना वीडियो तो एक्टर का यूं आया रिएक्शन

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे का व्यवहार शिवांगी जोशी को लेकर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी एक एपिसोड में शिल्पा ने कंट्रोलर के रूप में शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का ऑर्डर दिया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा के रवैये को गलत बताया था. गौरतलब है कि 'लॉक अप सीजन 2' अपने पहले दिन से ही विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले तीखे झगड़ों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. शो में राम कपूर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की मिट्टी से निकला था मिथुन चक्रवर्ती का 27 साल पुराना ये गाना, सावन और बन्ना-बन्नी के रंग ने बनाया खास

Featured Video Of The Day
सनातन समाजवाद पर डिबेट, क्यों भिड़ गए सपा प्रवक्ता-धर्मगुरू?
Topics mentioned in this article
Shilpa Shinde
Lock Upp 2
Shivangi Joshi
Harshad Chopra
Entertainment