शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर पराग त्यागी ने शुरू की 21 दिन की साधना, बोले- आत्मा से होता है प्रेम

शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर पराग त्यागी ने भावुक वीडियो साझा कर कहा कि प्रेम शरीर से नहीं, आत्मा से होता है और वह आज भी उनकी मौजूदगी को महसूस करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेफाली की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पराग त्यागी

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को दिल की गहराइयों से याद करते हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में पराग त्यागी कहते हैं, ''आज हिंदू पंचांग के हिसाब से परी (शेफाली) को अपना शरीर छोड़े एक साल हो गया है. आज से मैंने ब्रह्म मुहूर्त में 21 दिन की नई साधना शुरू की है. मैंने अब तक जितनी भी साधनाएं की हैं, उनका एक ही संकल्प रहा है कि उनसे जो भी पुण्य, रोशनी या फल मिले, वह सबसे पहले परी को मिले.''

पराग त्यागी ने वीडियो में आगे कहा, "इस साधना का भी यही संकल्प है कि इसका फल भी मेरी पत्नी को मिले. सब सोचते हैं कि प्रेम शरीर से आता है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि प्रेम शरीर से नहीं, आत्मा से होता है. और आत्मा के साथ कभी भी रिश्ता नहीं टूटता. इसीलिए वह आज भी हमारे साथ है. मैं उसको महसूस करता हूं, और मुझे यकीन है कि आप सब भी इसे महसूस करते होंगे. जैसे आप पहले परी से प्यार करते थे, वैसे ही उससे प्यार करते रहें और उनके लिए प्रार्थना करते रहें.". पिछले एक साल में पराग त्यागी ने कई बार अपनी पत्नी की याद में सामाजिक कार्य भी किए हैं. वे समय-समय पर दान और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं.

अगर शेफाली जरीवाला और अभिनेता पराग त्यागी की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई, जहां उनके कुछ कॉमन दोस्त भी मौजूद थे और उन्होंने ही दोनों को मिलवाया था. उस समय दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन धीरे-धीरे बात शुरू हुई और दोस्ती हो गई. शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आमतौर पर पार्टियों में कम जाती थीं, लेकिन उस दिन दोस्तों के कहने पर गई थीं, और वहीं उनकी जिंदगी में पराग की एंट्री हुई.

Advertisement

इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे. पहले बातचीत हुई, फिर दोनों ने साथ में कॉफी पी, उसके बाद डिनर और फिर लॉन्ग ड्राइव तक बातें बढ़ गईं. इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को समझा. समय के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करने लगे और साथ जीवन बिताने का फैसला किया. फिर परिवार की मंजूरी से साल 2014 में शादी कर ली. लेकिन अचानक 27 जून को शेफाली जरीवाल इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं. 42 साल की उम्र में उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हो गया.

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के 'चांदनी मेरी चांदनी' के हिट सिंगर 13 साल से फिल्मों से गायब, 25 साल के करियर में गाए सिर्फ 23 गाने, अब कहां हैं जॉली?

Advertisement
Featured Video Of The Day
10 KM लंबा जाम, सड़कें तालाब... बार-बार क्यों डूब जाता है गुरुग्राम?
Topics mentioned in this article
Parag Tyagi
Shefali Jariwala
TV
Entertainment News