शार्क टैंक इंडिया के 720 करोड़ नेटवर्थ वाले जज का सबसे बड़ा पछतावा, हैंगओवर में शूट किया शो, बोले- ‘मैं सुबह 4 बजे तक शराब पी रहा था’ 

शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता ने अपनी जिंदगी के पछतावे का जिक्र किया और बताया कि वह हैंग ओवर के साथ शूट पर आए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शार्क टैंक इंडिया के जज हैं अमन गुप्ता
नई दिल्ली:

शार्क टैंक इंडिया टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है, जिसमें कई करोड़ों के नेटवर्थ रखने वाले बिजनेसमैन और जानी मानी हस्तियां जज की कुर्सी पर नए बिजनेस में निवेश का फैसला करती हुई नजर आती हैं. लेकिन हाल ही में एक 720 करोड़ का नेटवर्थ रखने वाले जज ने खुलासा किया कि उन्होंने हैंग ओवर के बावजूद शो शूट किया था. हम बात कर रहे हैं बिजनेसमैन अमन गुप्ता की, जो शार्क टैंक इंडिया के डेब्यू सीजन से जज की कुर्सी संभाले हुए हैं. वहीं 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े पछतावे के बारे में बताया कि उन्हें सीजन 2 के दौरान फूड ब्रांड द हेल्थ फैक्ट्री में निवेश ना करने का अफसोस है. 

इस ब्रांड पर निवेश ना करने का रहा अफसोस

इंटरव्यू में अमन गुप्ता ने बताया कि किसी भी शार्क्स ने उस समय कंपनी में निवेश करने से इनकार कर दिया. जबकि उसमें बढ़ोत्तरी दिख रही थी. ब्रांड के फाउंडर विनय माहेश्वरी और मोहित संखला थे, जिन्होंने 2.1 प्रतिशत इक्विटी के बदले 75 लाख रुपये की मांग की थी, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 35.71 करोड़ रुपये हो गया. अब यह कारोबार हर महीने 20–30 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमा रहा है. 

ये भी पढे़ं- Shark Tank India 5: घाटे में चल रही कंपनी में अमन गुप्ता ने लगाए 2 करोड़ रुपए, खरीदी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी

सेट पर हैंग ओवर के साथ पहुंचे थे अमन गुप्ता

इसके अलावा अमन गुप्ता ने सेट पर अपने मुश्किल दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा, एक दिन मैंने सुबह के 4 बजे तक शराब पी और अगले दिन मुझे बहुत हैंग ओवर था. मैं सोच रहा था कि मैं कैसे डील में फोकस करुं क्योंकि मुझे बहुत नींद आ रही थी. कभी कभी आपका दिमाग कुछ सिचुएशन में फंक्शन करना बंद कर देता है. और यह लाइफ है ना? आप हर वक्त अच्छे नहीं हो सकते. कभी कभी आपके लिए भी बुरा दिन हो सकता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- शार्क टैंक इंडिया में शुरुआत से जज हैं अमन गुप्ता, उनकी नेटवर्थ कर देगी हैरान, कभी 12 लाख निवेश से कमाया 40 करोड़ मुनाफा

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | जंग के बीच ट्रंप फायर, NATO को कहा 'कायर'! Trump | US | War BREAKING