शक्तिमान की गीता विश्वास को लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल, वायरल वीडियो देख फैंस शॉक्ड बोले- यकीन नहीं होता ये वही वैष्णवी है

वैष्णवी मैकडोनाल्ड आज 50 साल की हैं और आज भी टीवी पर काम कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शक्तिमान की गीता विश्वास का नया लुक देखा क्या?
नई दिल्ली:

टीवी का पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान भुलाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. ना सिर्फ शक्तिमान बल्कि इसका एक-एक किरदार 90 के दशक के बच्चों की यादों में आज तक छपा हुआ है. शक्तिमान, गंगाधर और गीता विश्वास शो के वो तीन किरदार हैं, जो इसकी जान रहे हैं. बात करेंगे शो की लीड एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड की, जो शो में गीता विश्वास के रोल में खूब जंची थीं. एक्ट्रेस ने शक्तिमान से ही टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था. तब से लेकर आज तक वैष्णवी छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस को अलग ही अवतार में देखा जा रहा है. एक सेट से वायरल इस वीडियो में वैष्णवी को पहचानना मुश्किल हो सकता है.

अमाल मलिक को फेस सर्जरी के लिए लेना पड़ा 5 लाख लोन, चीकबोन, हाथ- पैर, नाक टूटे हुए, लगे 45 टांके, बोले- मैं टर्मिनेटर जैसा

महिला शेख के लुक में दिखीं

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक सेट पर कुछ लोग मौजूद हैं. एक पूरी टीम सेट पर नजर आ रही है और वैष्णवी को महिला शेख के गेटअप में देखा जा रहा है. उनके साथ सिनेमेटोग्राफर अरुणदीप तेजी चल रहे हैं और आगे कुछ विदेशी लोग शेख के गेटअप में नजर आ रहे हैं. वैष्णवी की बात करें तो उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता और सिर पर शेखों की तरह स्काई रंग का कपड़ा बांधा हुआ है. इस लुक में गीता विश्वास को पहली बार देखा गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'समय के साथ स्थिति बदलती है, लेकिन कैरेक्टर कभी नहीं बदलते'. इस पोस्ट में शक्तिमान, गीता विश्वास के नाम के टैग भी दिए गए हैं. लोग अब इस वीडियो में एक्ट्रेस को देख अलग-अलग कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.

Advertisement

गीता विश्वास के देख फैंस शॉक्ड

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'हमारे टाइम की हीरोइन गीता विश्वास'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ब्यूटी, जवानी और पेरेंट्स सदा साथ नहीं रहते'. एक और शॉक्ड होते हुए लिखता है, 'अरे ये तो शक्तिमान वाली गीता विश्वास हैं, यह अब कैसी हो गईं'. अच्छी बात यह है कि लोग आज भी वैष्णवी को उनके नाम से नहीं उनके किरदार से जानते हैं. बता दें, शक्तिमान के बाद वह मैदान ए जंग, बंबई का बाबू, बाबुल और माता जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. मम्मी पंजाबी, सुपर नानी और दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में भी एक्ट्रेस ने काम किया है. टीवी पर वह ससुराल गेंदा फूल, कसौटी जिंदगी की, दिल से दिल तक, सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल उन्हें टीवी शो परिणीति में देखा जा रहा है.





 

Featured Video Of The Day
PM-CM को जेल भेजने वाला बिल आएगा? 130वें संशोधन बिल पर JPC रिपोर्ट तैयार
Topics mentioned in this article
Vaishnavi Macdonald
Shaktiman
Vaishnavi Macdonald Age
Vaishnavi Macdonald Instagram
Vaishnavi Macdonald Latest Photo