'इस प्यार को क्या नाम दूं' का रीयूनियन, दलजीत कौर के शादी में पहुंचे सनाया ईरानी, बरुण सोबती और करिश्मा तन्ना

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर शनिवार को यानी आज अपने मंगेतर निखिल पटेल से शादी करने जा रही हैं. वहीं दोनों के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
दलजीत कौर की संगीत सेरेमनी में सनाया और करिश्मा संग परफॉर्मेंस
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर शनिवार को यानी आज अपने मंगेतर निखिल पटेल से शादी करने जा रही हैं. वहीं दोनों के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ शेयर की हैं. मेहंदी, संगीत और हल्दी सेरेमनी की इन तस्वीरों के अलावा सोशल मीडिया पर उनके स्पेशल परफॉर्मेंस की झलक भी फैंस को देखने को मिली है, जिसमें उनके साथ ब्राइड्समेड्स सनाया ईरानी, करिश्मा तन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संगीत सेरेमनी का है, जिसमें दलजीत के परफॉर्मेंस में करिश्मा तन्ना, रिद्धि डोगरा और सनाया ईरानी की झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है.

शादी में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी मेहंदी और संगीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इतने प्यार और खुशियों से आज मेरा दिल भर गया है. संगीत और मेहंदी सेरेमनी अच्छा हुआ. निखिल पटेल आई लव यू.' 

Advertisement

बता दें, इस प्यार को क्या नाम दूं स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल है, जिसमें बरुण सोबती ने अरनव सिंह राठौर का किरदार  निभाया था. जबकि मेन लीड में सनाया ईरानी ने खुशी कुमारी राठौड़ के रोल से फैंस का दिल जीता था.

Advertisement

इसके अलावा दलजीत कौर ने अरनव की बहन अंजलि का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का प्यार मिला था. गौरतलब है कि दलजीत कौर बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट की एक्स वाइफ हैं और उनसे उनका एक बेटा जेडन है. 

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: मायो मुरासाकी ने हिंदी सीखने और यूट्यूबर बनने को लेकर किया बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article
Dalljiet Kaur  
Dalljiet Kaur   Serial
Dalljiet Kaur   Wedding
Dalljiet Kaur   Pre Wedding Rituals
Dalljiet Kaur  wedding Pics
Dalljiet Kaur Sanaya Irani
Barun Sobti
Karishma Tanna
 Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon
Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon  reunion
Tv
Tv News In Hindi
Tv Serial In Hindi
Ndtv Khabar
Ndtv News In Hindi
Ndtv Hindi