प्राइम वीडियो का रियलिटी शो अलायंस पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में रवि किशन की एग्जिट के बाद शो में क्या नया होगा. लेकिन अब मेकर्स ने रियलिटी शो में बड़ी एंट्री की तैयारी कर ली है. दरअसल, बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे. भाई के शो में हिस्सा लेने पर उनकी बहन अर्पिता खान थोड़ी भावुक हो गईं. अर्पिता ने बताया कि वह अपने भाई को मिस कर रही हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से सोहेल को कॉल नहीं कर पा रही हैं. अर्पिता ने भाई सोहेल खान को शो में उनके सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.
सोहेल खान के लिए अर्पिता खान ने शेयर किया पोस्ट
गुरुवार को अर्पिता ने अपनी इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा, “हमेशा यह मानती थी कि तुम एक कॉल दूर हो और फिर कॉल करने में आलस आ गया, आज एहसास हुआ कि मैं तुमसे बहुत सी बातें करना चाहती हूं और पिछले कुछ दिनों से मैं तुम्हें कॉल नहीं कर पा रही हूं, तुम्हारी बहुत याद आ रही है. तुम्हें शो जीतते हुए देखने का इंतजार कर सकती हूं. चमकते रहो भाई, हम तुमसे प्यार करते हैं.”
ये भी पढ़ें- अमित कुमार का 45 साल पुराना आइकॉनिक गाना, पापा किशोर कुमार को हराकर जीता था बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड
सोहेल खान ने बताया गेम प्लान
दूसरी ओर शो में जाने से पहले सोहेल खान ने माना कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जिन्हें गेम खेलना और लोगों को मैनिपुलेट करना पसंद हो, इसलिए उन्हें डर है कि वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो सकते हैं. सोहेल ने कहा, "मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं. मेरे मन में जो सच होता है, वही करता हूं. बस एक ही डर है कि मुझे झूठ बोलना, गेम खेलना या किसी को मैनिपुलेट करना नहीं आता. इसलिए लगता है कि मैं पहले ही हफ्ते बाहर हो जाऊंगा, क्योंकि मैं सीधा और ईमानदार रहूंगा और कोई भी मुझे आसानी से मात दे सकता है."
अलायंस के बारे में
अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'अलायंस' हर दिन दोपहर 12 बजे विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है. शो में रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ, कुशल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दारबार व डेज़ी शाह, मिनी माथुर व निखिल चिनप्पा, रूही दोसानी व नीति टेलर, वंशज सिंह व डॉली जावेद, पायल गेमिंग (पायल धारे) व सैबी सूरी तथा देलबार आर्या और अरमान खेड़ा नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं गौरी स्प्रैट, जिनसे 61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, बताया 5 जुलाई का वेडिंग प्लान