संचिता उगाले की सुसाइड की खबर के बीच टीवी एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का सच, 'आर्टिस्ट के साथ गुलामों जैसा व्यवहार'

संचिता उगाले के निधन पर टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दुख जाहिर किया था. NDTV ने उनसे बात की तो उन्होंने टीवी में काम करने वाले आर्टिस्ट के प्रेशर और मानसिक तनाव पर खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संचिता उगाले के निधन से दुखी आंचल खुराना ने शेयर की पोस्ट
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. उससे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ना मौके से कोई सुसाइड नोट मिला और ना ही पुलिस को शुरुआती जांच में अभी तक किसी वजह का सुराग मिला है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी विस्तार से जांच शुरू हो चुकी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने घर पर साड़ी की मदद से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. संचिता के सोशल मीडिया पेज से भी कोई ऐसी हिंट नहीं मिलती जिसे देखकर ये कहा जा सके कि संचिता किसी परेशानी में थीं. NDTV नें संचिता की अचानक मौत तो लेकर एक्ट्रेस आंचल खुराना से बात की. दरअसल आंचल ने संचिता की मौत पर दुख जताते हुए एक पोस्ट की थी. इसी पोस्ट को लेकर हमने आंचल से बात की.

आंचल खुराना ने बताए पर्दे के पीछे की दुनिया के काले सच

संचिता उगाले की आत्महत्या के बीच टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी की दुनिया की सच्चाई से NDTV को रू-ब-रू कराया. टीवी सीरियल तू जूलियट जट्ट दी में रिचा का किरदार निभा रहीं आंचल ने कहा, 'ये बहुत दुखद है क्योंकि 14 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत का भी निधन हुआ था. मैं टीवी एक्ट्रेस हूं और अच्छे से जानती हूं कि इस दुनिया के क्या तनाव हैं.' आंचल ने बताया कि इन दिनों कास्टिंग बहुत मुश्किल हो गई है. 

उन्होंने कहा, "वैसे भी इन दिनों कास्टिंग बहुत ही पक्षपाती (Biased) हो गई है. वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर बहुत ही ज्यादा फोकस कर रहे है. वो वहां से लीड सितारे लेकर उन्हें 50 हजार से 3 लाख रुपये देकर, बाकी सितारों को बहुत ही बुरा एहसास करवाते हैं. आपको बता दूं कि अगर उन्होंने 5000 रुपये फीस तय की है और आप 6000 बोलते हैं तो वो किसी भी नए कलाकार को ले आते हैं, चाहे उसे काम आता हो या नहीं. इसी वजह से कलाकारों पर बहुत तनाव रहता है."

आंचल खुराना ने टीवी की दुनिया की सच्चाई बताते हुए कहा कि "ये भी देखा जाता है कि हमारे सोशल मीडिया पर किस तरह का रिस्पॉन्स आ रहा है और रील चल रही है या नहीं. कुल मिलाकर दिखने का प्रेशर रहता है. 80 फीसदी कलाकारों को एंजाइटी रहती है. मेरे साथ भी ऐसा ही है. मुझे पैल्पेटेशन होने लगती है. अगर बात कॉन्ट्रेक्ट की करें तो उसमें सारे क्लॉज प्रोड्यूसर के फायदे वाले होते हैं, कलाकारों से उनका कोई सरोकार नहीं होता है. वह एक्टर्स से गुलामों जैसा व्यवहार करते हैं. मैं अपनी बात को प्रमुखता से रखती हूं और बेबाकी से बात करती हूं. लेकिन मुझे काम देने से कतराते हैं. हालांकि मैं अपने समय और काम की पाबंद हूं. लेकिन बेबाकी की वजह से ऐसा होता है."

Advertisement

कौन हैं आंचल खुराना?

आंचल खुराना एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं. वह MTV रोडीज के सीजन-8 की विनर हैं. इसके अलावा वो सपने सुहाने लड़कपन के, सरोजिनी:एक नई पहल, मेरी सासू मां, जिंदगी की महक, संतोषी मां, तू सूरज मैं सांझ पियाजी, बड़े अच्छे लगते हैं 2 और फिलहाल तू जूलियट जट्ट दी में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: संचिता उगाले का आखिरी वीडियो, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी ये रील

Featured Video Of The Day
'ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा...' ट्रंप के दावे की सच्चाई क्या?
Topics mentioned in this article
Sanchita Ugale
Sanchita Ugale Death
Entertainment
Bollywood