रामायण की मंथरा के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, 96 साल पुरानी एक ही फिल्म में निभाए 17 किरदार, जानते हैं नाम

रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ललिता पवार के नाम अनोखा रिकॉर्ड है कि उन्होंने एक फिल्म में 17 किरदार निभाकर दिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण की मंथरा के रोल में फेमस हुईं ललिता पवार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार के बिना बॉलीवुड की खलनायिका की छवि अधूरी लगती है. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम ललिता पवार की उस उपलब्धि के बारे में बात करेंगे, जिसमें उन्होंने एक ही फिल्म में 17 अलग-अलग किरदार निभाए थे. 18 अप्रैल 1916 को नासिक जिले में जन्मीं ललिता पवार का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव सगुन है. फिल्मों में आने के बाद वह ललिता पवार के नाम से मशहूर हुईं. उन्होंने 9 साल की उम्र में फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' (1928) से अपने करियर की शुरुआत कर दी. उस समय सिनेमा पूरी तरह से नया था, और एक बच्ची के रूप में कदम रखना आसान नहीं था, लेकिन ललिता ने अपने अभिनय और भाव-भंगिमाओं से सबका ध्यान खींचा.

एक ही फिल्म में निभाए 17 किरदार

समय के साथ ललिता ने मुख्य भूमिकाओं में भी कदम रखा, लेकिन उनकी प्रतिभा केवल मुख्य किरदारों तक सीमित नहीं रही. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तब आई, जब उन्होंने फिल्म 'चतुर सुंदरी' में 17 अलग-अलग किरदार निभाए. यह बेहद चुनौतीपूर्ण था. हर किरदार का स्वभाव, अंदाज और भाव अलग-अलग था, कभी गंभीर, कभी हास्यपूर्ण, कभी चालाक और कभी मासूम. दर्शक यह देखकर दंग रह गए कि यह सब एक ही अभिनेत्री ने किया है. 

ये भी पढ़ें- रामायण के एक एक सीन में इस शख्स ने फूंक दी थी जान, मुंबई में नहीं इस स्टूडियो में हुई थी 90s में शूटिंग

रामायण की मंथरा बनी थीं ललिता पंवार

ललिता पवार न सिर्फ अभिनय करती थीं, बल्कि हर किरदार में जान फूंक देती थीं. आज भी कोई अभिनेत्री उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है. इस उपलब्धि के बाद ललिता ने अपनी कला को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया. हिंदी, मराठी और गुजराती फिल्मों में उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनका नाम खासकर खलनायिका और क्रूर सास के किरदारों के लिए जाना जाता है. रामानंद सागर की 'रामायण' में मंथरा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली. 24 फरवरी 1998 को ललिता पवार ने पुणे में अंतिम सांस ली, लेकिन उनकी फिल्मों, उनके किरदारों और उनके रिकॉर्ड ने उन्हें अमर बना दिया.

ये भी पढ़ें- 'अत्याचारी सास' की आपबीती, हीरोइन बनने के सपने को एक थप्पड़ ने किया चकनाचूर, मुंह के कैंसर से गई जान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा में विमान क्रैश, हर तरफ फैला विमान का मलबा, 7 की मौत
Topics mentioned in this article