4000 करोड़ की रामायण आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पिछले काफी समय से चर्चा में बनीं हुई नितेश तिवारी की रामायण की तुलना दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की 'रामायण' से की जा रही थी, जिसमें अरुण गोविल भगवान राम के रोल में, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे. जबकि 4000 करोड़ की रामायण में रणबीर कपूर राम के अवतार में, सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आ रहे हैं. लेकिन आज हम आपको फिल्म का रिव्यू या कास्ट के बारे में नहीं बल्कि माता सिता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया और लेटेस्ट रामायण में माता सीता बनीं साई पल्लवी की कमाई के बारे में बताने वाले हैं.
दीपिका चिखलिया की नेटवर्थ और कमाई
80 और 90 के दशक में दूरदर्शन की 'रामायण' से स्टार बनीं दीपिका चिखलिया टीवी का जाना माना चेहरा हैं. माता सीता के किरदार के अलावा उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. वहीं उनके पति जाने माने बिजनेसमैन हैं. हाल ही में फराह खान के यू्ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपना आलीशान घर दिखाया था. वहीं नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका चिखलिया की अनुमानित कुल संपत्ति 25 से 35 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. वहीं 1987 में रामायण के लिए उन्होंने 20 लाख रुपए फीस उस समय ली थी.
दीपिका चिखलिया की यह कमाई एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य बिजनेस से आती है. जबकि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.
साई पल्लवी की नेटवर्थ
साई पल्लवी को भले ही बॉलीवुड प्रेमी कम जानते हों लेकिन वह साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी भरे जीवन के चलते पहचान बनाई. उन्होंने 'प्रेमम', 'फिदा', 'लव स्टोरी' और 'श्याम सिंघा रॉय' जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई पल्लवी की कुल संपत्ति लगभग 45 से 55 करोड़ रुपये के आसपास है. वह एक फिल्म के लिए कई करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वहीं कहा जा रहा है कि रामायण के लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपए लिए हैं.
4000 करोड़ की रामायण के बारे में
5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, अनुपम खेर और सनी देओल अहम रोल में नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं