रामायण की सीता को दीपिका चिखलिया ने बताया सिंगल मदर, कहा- राम को टोका होता तो ये नौबत नहीं आती

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने माता सीता को सिंगल मदर बताते हुए अपनी राय रखी. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
रामायण में सीता के किरदार पर दीपिका चिखलिया ने दिया रिएक्शन
Instagram

रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि 4000 करोड़ की रामायण हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें राम के रोल में रणबीर कपूर और सीता के रोल में साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि इसकी तुलना दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण से हुई, जिसमें भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल और सीता के रोल में दीपिका चिखलिया ने फैंस के दिलों में जगह बनाई और आज बी इस पवित्र कैरेक्टर निभाने के लिए उन्हें दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है. इसी बीच दीपिका चिखलिया ने अपने सीता के रोल के बारे में बात की और 'शी द पीपल' (SheThePeople) को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि 2026 में भी सीता महिलाओं के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल हैं.

दीपिका चिखलिया ने सीता के रोल पर कही ये बात

दीपिका चिखलिया से जब पूछा गया कि क्या सीता एक "बेहतरीन रोल मॉडल" हैं तो एक्ट्रेस ने इस बात पर सहमति जताते हुए  कहा, "मैंने हमेशा यही कहा है कि चूंकि वह बहुत कम बोलती थीं. इसलिए लोगों को लगा कि वह एक मजबूत महिला नहीं हैं. सिर्फ इसलिए कि आप ज्यादा बातचीत नहीं करते. इसका मतलब यह नहीं है कि आप मजबूत नहीं हैं और सिर्फ इसलिए कि आप बहुत जोर से या शोर मचाकर अपनी बात नहीं रखते. इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप मजबूत नहीं हैं. उन्होंने हमेशा अपनी बात रखी. उन्हें हमेशा पता था कि वह क्या करना चाहती हैं." 

दीपिका चिखलिया ने आगे बताया कि सीता ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए फैसला किया कि वह राम के साथ वनवास जाएंगी. जबकि उनके पिता जनक और ससुर दशरथ ने उन्हें अपने मायके वापस जाने की सलाह दी थी. उन्होंने राम और लक्ष्मण के साथ 14 साल वनवास में बिताए. हालांकि, उन्होंने इसे 'त्याग' कहने से इनकार कर दिया. क्योंकि यह सीता का अपना फैसला था और वह खुद ऐसा करना चाहती थीं. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office Collection Day 1: राम का रामायण पर आशीर्वाद, पहले दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Advertisement

दीपिका चिखलिया ने सीता को बताया सिंगर मदर

दीपिका चिखलिया ने आगे सीता को “सिंगल मदर” बताते हुए कहा, “पहली सिंगल मदर... इसलिए मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही मजबूत महिला हैं, जो आज के समय में भी बहुत प्रासंगिक हैं.” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ग्रंथों के अनुसार, राम और सीता के अयोध्या लौटने के बाद. वहां के लोगों ने राम के प्रति सीता की निष्ठा पर सवाल उठाया क्योंकि वह लंका में बंधक थीं और राम से दूर रही थीं. उस समय अयोध्या के राजा और ‘मर्यादा पुरुषोत्तम' राम ने फैसला किया कि सीता को ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में रहना चाहिए. यहीं पर सीता ने राम के जुड़वां बेटों लव और कुश को जन्म दिया और अकेले ही उनका पालन-पोषण किया था. 

दीपिका ने कहा- सीता को अपनी बात रखनी चाहिए थी

सीता को किस तरह अपनी बात रखते हुए देखना चाहती थीं के सवाल पर दीपिका ने कहा, संवाद पर्याप्त नहीं थे. सीता जी बस सब कुछ समझ लेती थीं. मुझे लगता है, ‘क्यों?' कभी-कभी आपको अपनी बात कहनी चाहिए और अपना पक्ष साबित करना चाहिए. मुझे लगता है कि अपने लिए खड़े होना बहुत जरूरी है. उन्होंने तब अपना पक्ष रखा जब उन्होंने कहा, ‘लव और कुश के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह सब...' और उन्होंने राम से कहा कि ‘मैं आपके साथ नहीं रह सकती. आप अपने बच्चों का ख्याल रखें और मैं धरती में समा जाऊंगी.' इसके बाद उनका एक लंबा डायलॉग भी है. लेकिन मुझे लगता है कि अगर उन्होंने समय-समय पर अपने पति को यह बताया होता कि ‘मैं यहां हूं और बच्चों की देखभाल कर रही हूं...' तो शायद चीजें अलग होतीं.  कभी-कभी, आपको चीजों को साफ तौर पर कहना पड़ता है. अगर उन्होंने समय रहते अपनी बात रखी होती तो मुझे लगता है कि नौबत यहां तक ​​नहीं आती.” 

Advertisement

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कुछ ग्रंथों के अनुसार, जब राम भेष बदलकर अयोध्या में घूम रहे थे. तब उन्हें पता चला कि जनता को सीता पर भरोसा नहीं है. उन्होंने एक धोबी को अपनी पत्नी से बहस करते हुए सुना, जिसमें वह कह रहा था कि वह अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि उसने एक रात घर से बाहर बिताई थी. उसने यह भी कहा कि वह राम नहीं है, जो सीता को तब भी अपना ले, जब वह इतने लंबे समय तक किसी दूसरे पुरुष के घर रही हो. यह सुनकर, राम ने सीता से अयोध्या छोड़ने के लिए कहा. यह घटना सीता की 'अग्निपरीक्षा' के बाद हुई थी, जो राम के प्रति उनकी निष्ठा साबित करने के लिए एक कदम था.

ये भी पढ़ें- Gen Z का बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने  2026 में किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज और शारदा सिन्हा का जादू

Featured Video Of The Day
दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका
Topics mentioned in this article
Dipika Chikhlia
Dipika Chikhalia On Ramayan
RAmayan
Ramayan Sita

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं