39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल की सलाखों के पीछे अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया  

ओजी रामायण के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें 39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
39 साल बाद दूरदर्शन की राम-सीता की जोड़ी, अरुण गोविल दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का आया पोस्टर
नई दिल्ली:

90s में आई दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) ने फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है, जो अभी फैंस के दिलों से मिटी नहीं है. 39 साल बाद भी फैंस 1987 में आई रामायण के राम और सीता को निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को भगवान की तरह पूजते हैं. लेकिन अब यह छवि बदलने वाली है, जिसकी झलक अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के 39 साल बाद रियूनियन वाली फिल्म में देखने को मिली है, जिसका हाल ही में नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें जेल की सलाखों के पीछे अरुण गोविल और पति के लिए इंसाफ मांगती दीपिका चिखलिया गुस्से में नजर आ रही हैं. 

39 साल बाद अलग अवतार में लौटे रामायण के राम-सीता

रामायण के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की अपकमिंग फिल्म का नाम नोटिस है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, भारत के लोगों को मिली नोटिस. हक की आवाज क्या एक नोटिस दबा सकती है. 39 साल बाद एक बार फिर साथ. पर इस बार लड़ाई एक नए युग की है. एक 150 साल पुरानी दुकान, एक आम परिवार और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ सच की जंग. क्या एक सरकारी नोटिस बदल देगा सब कुछ. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ऐतिहासिक वापसी. एक ऐसी कहानी में जो हर आम इंसान की हक की आवाज उठाती है. 

यह भी पढ़ें | रामानंद सागर को ऐसे मिले थे रामायण के रावण, शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी

नोटिस कहां और कहां होगी रिलीज

मेकर्स ने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म नोटिस की रिलीज डेट और कहां रिलीज डेट होगी इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह वेव्स ओटीटी पर 6 नवंबर 2026 को स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को एपीएस एंटरटेनमेंट प्रॉडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. जबकि आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने प्रोड्यूस किया है. वहीं प्रदीप गुप्ता फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

Advertisement

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के बारे में 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका चिखलिया टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं. जबकि अरुण गोविल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, वह 4000 करोड़ की रामायणम् में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. यह 5 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी. जबकि अगला पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता, फिल्म से आई पहली झलक

Advertisement
Featured Video Of The Day
एशियाड में रोइंग टीम का 20 साल में सबसे खराब प्रदर्शन, पूर्व कोच ने इन्हें बताया जिम्मेदार
Topics mentioned in this article
RAmayan
Dipika Chikhalia
Doordarshan
Arun Govil