दूरदर्शन की रामायण तो 90 के दशक के फैंस भूले नहीं होंगे. मिलेनियल्स से लेकर जेनजी के बीच भी यह काफी पॉपुलर रहा. वहीं इसमें राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने फैंस के दिलों में जगह बनाई, जिसके बाद यह जोड़ी कभी साथ देखने को नहीं मिली. लेकिन अब यह जोड़ी बड़े पर्दे पर 39 साल बाद देखने को मिलने वाली है. इसकी झलक एक फोटो में देखने को मिली है, जिसमें दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी एक्साइटेड नजर आएंगे.
39 साल बाद राम और सीता का रियूनियन
दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल प्रदीत गुप्ता की डायरेक्टोरियल वेंचर नोटिस में नजर आने वाले हैं, जो कि 39 साल बाद दोनों का पहला प्रोजेक्ट साथ में होगा. इसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ऑरेंज रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
Photo Credit: फोटो: Mid Day
यह भी पढ़ें | दूरदर्शन का 80s का मशहूर न्यूज रीडर दिल्ली मेट्रो में किया सफर, तभी हुई अनाउंसमेंट और शॉक्ड रह गया नन्हा पोता
रामायण में दिखेंगे अरुण गोविल
अरुण गोविल के इस प्रोजेक्ट के अलावा रामायण के दशरथ का किरदार भी है, जिसकी पहली झलक सामने आई थी. फोटो में अरुण गोविल को दशरथ के अवतार में देखा जा सकता था, जिसे देख फैंस की 90 के दशक की यादें ताजा हो गई. हालांकि फैंस राम की जगह दशरथ के रोल में अरुण गोविल को देखने के बाद काफी निराश नजर आए.
रामायण का 90 के दशक में जलवा
रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित हुई थी, जिसमें राम, सीता, हनुमान और लक्ष्मण के किरदार में खूब पॉपुलर हुए. वहीं अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, दारा सिंह और सुनील लहरी को आज भी फैंस इन किरदारों के लिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें | दूरदर्शन का 39 साल पुराना वो शो, जिसका लोग बुधवार की हर 'सुबह' करते थे इंतजार, आरडी बर्मन ने गाया टाइटल ट्रैक