टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार रजत टोकस कभी छोटे पर्दे पर राज किया करते थे. ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' और ‘जोधा अकबर' जैसे सुपरहिट शोज में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें पूरी तरह ढल गए और दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि अब रजत एक्टिंग की दुनिया में पहले जितने एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके फैन्स आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी उनके फैन हैं और काफी समय से उनकी कोई अपडेट नहीं मिली, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है.
अब कैसे दिखते हैं रजत टोकस?
दरअसल, रजत सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते. लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की थी, जो अब फिर से चर्चा में है. इस तस्वीर में उनका बदला हुआ लुक देखकर कई फैन्स हैरान रह गए. दाढ़ी-मूंछ में नजर आ रहे रजत को पहली नजर में पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. हालांकि उनकी मासूम मुस्कान आज भी वैसी ही है, जो फैन्स को दीवाना बना देती है. नीले रंग की स्वेटशर्ट पहने रजत ने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन कमेंट सेक्शन में फैन्स ने प्यार की बारिश कर दी.
एक यूजर ने लिखा, “टचवुड, इस स्माइल को नजर ना लगे.” दूसरे ने पूछा, “आप एक्टिंग में वापसी कब करेंगे? हम आपको मिस कर रहे हैं.” वहीं किसी ने हालचाल भी पूछा बता दें कि रजत टोकस ने साल 2015 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नैयर से शादी की थी. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं. भले ही रजत स्क्रीन से दूर हों, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में आज भी वही खास जगह बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ का सुल्तान! प्रभास फिर तोड़ेंगे ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड, जानें क्या कहता है बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड