रजत दलाल ने कर ली शादी, नई दुल्हन के साथ मंडप पर यूं किया पोज, वेडिंग फोटोज देख फैन्स हैरान

रियलिटी टीवी स्टार, फिटनेस कंटेंट क्रिएटर रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर हैरान कर दिया. फैन्स हैरान भी हैं और खूब बधाइयां भी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रजत दलाल ने कर ली शादी!
Social Media
नई दिल्ली:

रजत दलाल ने संडे यानी 29 मार्च को अपने फैन्स को एक स्पेशल सरप्राइज दिया. यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फऐन्स को हैरान कर लिया है. ‘द 50' और बिग बॉस में चर्चा में रहने वाले इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. रविवार (29 मार्च) को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दुल्हन के साथ की हुई तस्वीरें शेयर कीं, जिससे सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

रजत ने शादी की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत.” तस्वीरों में वे सफेद हेवी वर्क वाली शेरवानी और पगड़ी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि उनकी दुल्हन लाल लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में पहाड़ों और नदी का मनमोहक नजारा है. रजत अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं.

मुनव्वर फारूकी ने भी रजत की पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट करते हुए लिखा- “गाड़ी की स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई है. बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को.” उनका यह मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. इसके अलावा कई दोस्तों और सेलिब्रिटीज ने भी बधाई दी. फैजू ने लिखा- “बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई.” काशिश कपूर ने कहा- “आपने शादी कर ली. वाह! बधाई हो.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में असली धुरंधर निकला ये भोजपुरी सुपरस्टार, 15 हफ्तों से कायम है जलवा, खूब देखा जा रहा ये शो

फैंस भी हैरान हैं और खुशी जता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह पूरी तरह से सरप्राइज है. कुछ ने मजाक में कहा कि अब रजत का गुस्सा कंट्रोल करने वाली आ गई है. पहले ‘द 50' में रजत का नाम चाहत पांडे से जोड़ा जा रहा था, लेकिन उन्होंने बिना किसी को बताए शादी कर ली, जो सबके लिए अनएक्सपेक्टेड रहा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चुराया, शेयर में लगाया, वक्फ में हिंदुओं की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Rajat Dalal
Rajat Dalal Marriage
Rajat Dalal Wedding Photos
Rajat Dalal Marriage Photos
Tv News
Tv News Hindi
Munawar Faruqui
Faisu