रुबीना दिलैक के शो में हाथापाई तक पहुंची बात, दो जजों में हुई झड़प तो फैंस बोले- यह पहला शो है जहां...

आसिम रियाज को बैटलग्राउंड में रिप्लेस करने वाले नीरज गोयात और रजत दलाल के बीच हाथापाई होती दिख रही है, जिसे देख रुबीना दिलैक हैरान नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
rajat dalal and neeraj goyat fight : बैटलग्राउंड के नए प्रोमो में भिड़े दो मेंटोर
नई दिल्ली:

रुबीना दिलैक का रियलिटी शो चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां हाल ही में आसिम रियाज के शो से बाहर होने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर का शो बैटलग्राउंड सुर्खियों में आ गया. वहीं अब शो का नया प्रोमो वायरल हो गया है, जिसमें शो के दो जज नीरज गोयात और रजत दलाल के बीच हाथापाई होती दिख रही है. वहीं रुबीना दिलैक हैरान होती नजर आ रही है. इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह पहला शो है जहां कंटेस्टेंट से ज्यादा मेंटोर लड़ते रहते हैं. 

शिखर धवन के बैटलग्राउंड के प्रोमो में नीरज गोयात बिग बॉस फेम रजत दलाल को गलती से हाथ लगा देते हैं, जिसे लेकर बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ऐसा करने से मना करते हैं. लेकिन इस दौरान दोनों का झगड़ा बढ़ जाता है और वह एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं. हालांकि बात तब बढ़ जाती है जब कंटेस्टेंट को दोनों मेंटोर को एक-दूसरे से हाथापाई से छुड़ाने के लिए बीच में आना पड़ता है. आखिर में नीरज गोयात को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. 

इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, रजत दलाल से पंगा नहीं ब्रो. दूसरे यूजर ने लिखा, क्या फाइट ये है. तीसरे यूजर ने लिखा, ये पहला शो है जहां मेंटोर ही लड़ते रहते हैं. चौथे यूजर ने लिखा, छपरियों को शो में लोगे तो यही होगा. बैटलग्राउंड का ये प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

बता दें हाल ही में रूबीना दिलैक से बहस के बाद आसिम रियाज को शो से बाहर कर दिया गया है, जिसकी जगह नीरज गोयात की एंट्री हुई है. हालांकि उन्होंने दावा किया है कि शो से उन्हें निकाला नहीं बल्कि उन्होंने खुद शो छोड़ा है.

Featured Video Of The Day
1500 किमी अंदर घुसकर यूक्रेन ने रूस में मचाई भारी तबाही, 70% रूसी आबादी खौफ में?
Topics mentioned in this article
Rajat Dalal
Rubina Dilaik
Rubina Dilak Show
 Neeraj Goyat
Rajat Dalal Neeraj Goyat Fight