29 साल पहले दूरदर्शन पर आया था वो शो जो था CID और क्राइम पेट्रोल का बाप, मास्टरमाइंड बंदर सुलझाता था बड़े-बड़े क्रिमिनल केस

90s के समय दूरदर्शन पर एक सीरियल आता था. जिसमें एक डिटेक्टिव बंदर बड़े-बड़े केस सुलझाता था. बच्चे इस शो का हर हफ्ते इंतजार करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का मास्टरमाइंड डिटेक्टिल बंदर, जो सॉल्व करता था क्रिमिनल केस
NDTV

दूरदर्शन के दौर में टीवी पर कई सुपरहिट शो आए, लेकिन उनमें से एक ऐसा भी था, जिसमें सबसे ज्यादा तालियां किसी बड़े हीरो के लिए नहीं, बल्कि एक बंदर के लिए बजती थीं. उसकी एंट्री होते ही बच्चों की आंखें चमक उठती थीं और बड़े भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते थे. मजे की बात ये थी कि वो सिर्फ उछल-कूद नहीं करता था, बल्कि हर मुश्किल राज खोलने में भी सबसे आगे रहता था. यही वजह थी कि 90 के दशक में दूरदर्शन का ये शो हर घर की पसंद बन गया. आज भी इसका जिक्र होते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और बचपन की ढेर सारी यादें ताजा हो जाती हैं.

ये भी पढें; नारायणी शास्त्री ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, रंगीन पार्टियों के सच से उठाया पर्दा, कहा-'जो मैंने देखा, वो चौंकाने वाला था'

ये था दूरदर्शन का सबसे अलग जासूसी शो

अगर अब भी आप नहीं समझ पाए हैं तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के मशहूर शो 'राजा और रैंचो' की. साल 1997 में शुरू हुए इस डिटेक्टिव शो ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट से लोगों का दिल जीत लिया था. उस दौर में टीवी पर जासूसी कहानियां कम देखने को मिलती थीं, इसलिए राजा और उसके खास साथी रैंचो की जोड़ी दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव लेकर आई. यही वजह थी कि ये शो बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी पहली पसंद बन गया.

Advertisement

जब बंदर बन गया शो का सबसे बड़ा स्टार

राजा इस शो का डिटेक्टिव था, लेकिन असली लाइमलाइट उसके साथी रैंचो ले जाता था. रैंचो कोई आम बंदर नहीं, बल्कि बेहद समझदार और फुर्तीला साथी था. कभी वो बदमाशों का पीछा करता, कभी कोई जरूरी सुराग ढूंढ निकालता और कभी अपनी मजेदार हरकतों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता. कई बार तो ऐसा लगता था कि पूरा केस उसी की वजह से सुलझा है. यही वजह थी कि बच्चे रैंचो को शो का असली हीरो मानते थे.

कम समय चला, लेकिन आज भी नहीं भूले लोग

राजा और रैंचो का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन करीब 179 एपिसोड में ही इस शो ने अपनी अलग पहचान बना ली. 90 के दशक में जिन लोगों ने इसे देखा, वो आज भी इसे दूरदर्शन के सबसे मजेदार जासूसी शोज में गिनते हैं. IMDb पर भी इस शो को अच्छी रेटिंग मिली है और आज भी सोशल मीडिया पर लोग इसकी पुरानी यादें शेयर करते रहते हैं.

Advertisement

आज भी उठा सकते हैं बचपन की यादों का मजा

अगर आप भी दूरदर्शन के सुनहरे दिनों को फिर से जीना चाहते हैं तो राजा और रैंचो आज भी यूट्यूब और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. हल्का-फुल्का सस्पेंस, फैमिली एंटरटेनमेंट और रैंचो की मजेदार हरकतें इस शो को आज भी उतना ही खास बनाती हैं, जितना करीब तीन दशक पहले बनाती थीं.

Featured Video Of The Day
'सिवान में छात्रों पर AK 47 से फायरिंग' तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
Topics mentioned in this article
Raja Aur Rancho
Doordarshan Serial
Monkey Detective Show
Cid
Crime Patrol