सेट पर एक्टर्स के साथ कैसा बीहेव करती हैं मौनी रॉय? निमृत कौर आहलूवालिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘अब होगा हिसाब’ की एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने मौनी रॉय को बड़ी बहन जैसा बताते हुए शो, अपनी बॉन्डिंग और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
nim

ओटीटी शो अब होगा हिसाब पिछले दिनों दर्शकों के बीच में आ चुका है. इस शो में मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आई हैं. बता दें, जब से शो का फर्स्ट लुक आया, दर्शक इसको देखने के लिए बेताब थे. इस शो में निमृत कौर अहलूवालिया ने भी अहम किरदार निभाया है. अगर निमृत के बारे में बात करें तो वह एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल और वकील भी हैं. वह खासकर धारावाहिकों में काम करने को लेकर जानी जाती हैं. उन्होंने शो छोटी सरदारनी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद एक्ट्रेस 'बिग बॉस 17', 'खतरों के खिलाड़ी 14' जैसे शो में नजर आईं, जिसमें उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

बता दें, उनका जन्म 11 दिसंबर 1994 को हुआ, उन्होंने लॉ की पढ़ाई की, एक्ट्रेस एक एक्सपीरियंस वकील भी हैं. साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस मणिपुर का खिताब जीता था और फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट रहीं. उन्होंने कलर्स का शो छोटी सरदारनी में मेहर ढिल्लों और शेहर गिल का किरदार निभाया था और हर घर में अपनी एक खास जगह बनाई.

मौनी रॉय मेरी बड़ी बहन जैसी

निमृत ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि इस शो की खास बात यह है कि आपको कई सारे इमोशंस देखने और एक्सपीरियंस करने का मौका मिला. इसके अलावा शो में एक्शन, सस्पेंस, प्यार, दिल टूटना नजर आया. मैं इतना कह सकती हूं कि यह एक कंपलीट पैकेज है. दूसरी बात लोगों को हमारी परफॉर्मेंस देखकर बहुत मजा आ रहा है. शो में मेरे किरदार का नाम कजल अरोड़ा है. इसमें आपको रॉ और बहुत ही रूडली जर्नी दिखाई दी. मैं ज्यादा आपको इस शो के बारे में नहीं बताऊंगी. शो की कास्ट के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया. मौनी रॉय मेरी बड़ी बहन जैसी हैं. मेरा बहुत ध्यान रखती थीं, वह बहुत ही दयालु हैं."

आगे कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगता है यह देखकर कि वह मुझे इनकरेज करती थीं. शो की शूटिंग के समय किसी भी कास्ट को किसी से कोई भी दिक्कत नहीं थी. हम सभी मेच्योर एक्टर्स हैं. कभी भी हमारे बीच इगो नहीं आने देते थे. हम सभी की एक साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग रहती थी. मुझे लगता है कि जीवन में आपको अलग-अलग चीजें अलग अलग मीडियम एक्सप्लोर करना चाहिए. एक एक्टर की तरह आपको पूरा इंवॉल्वमेंट देना चाहिए. फिलहाल अभी मेरी 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनको लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं. मैं उन प्रोजेक्ट्स में अलग ही किरदार में नजर आऊंगी".

Advertisement

शो में क्या है खास? 

अगर शो की बात करें तो यह एक क्राइम-थ्रिलर शो है जो भाईचारे की कहानी पर आधारित है. शो में संजय कपूर, शाहीर शेख भी अहम किरदार में नजर आए हैं. शो में किसी से बदला लेना, न्याय करना और किसी पुरानी बात का हिसाब- किताब चुकता करने को लेकर है. इससे पहले मौनी रॉय फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में एक कैमियो किरदार करती हुई नजर आई हैं. इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला. मौनी रॉय भी वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की थी. शो में संजय कपूर और मौनी रॉय को एक साथ देखने बड़ा दिलचस्प रहा.

ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा विदेश में कर रही हैं खेती, बगीचे में उगाए टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फल- हरी सब्जियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंग हो रही भीषण... ईरान में अमेरिका का बड़ा हमला, वाटर बॉटल फैक्ट्री को किया बर्बाद
Topics mentioned in this article
Nimrit Kaur Ahluwalia
Mouni Roy
Entertianment
OTT