इस कंटेस्टेंट को ट्रॉफी जीतते नहीं देखना चाहती मन्नारा चोपड़ा, बिग बॉस 17 में किया खुला ऐलान

Bigg Boss 17 New Promo: बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा ने ऐलान किया है कि वह किस कंटेस्टेंट को ट्रॉफी देखते हुए नहीं देखना चाहती.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मन्नारा चोपड़ा का नए प्रोमो में दिखा गुस्सा
नई दिल्ली:

Bigg Boss 17 Upcoming Episode Promo: बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती इन दिनों समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के साथ होती हुई नजर आ रही है, जिसके मुनव्वर फारुखी से उनकी बहस भी खूब देखने को मिल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस ने घरवालों के सामने ऐलान कर दिया है कि वह किस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी लेते हुए नहीं देखना चाहती हैं. इसे सुनकर लोगों ने भी मजेदार रिएक्शन शेयर किया है. 

प्रोमो में मन्नारा, विक्की जैन से कहती है कि मुनव्वर इतना पाखंडी है, मुझे उससे नफरत हो गई है. वह नए मौकों के लिए लोगों को पीछे छोड़ देता है. इसी लिए मैं आज खुले में बोलती हूं कि मैं उसे जीतते हुए नहीं देखना चाहती. आगे ईशा कहती हैं कि मुनव्वर कभी नहीं चाहते थे कि मन्नारा कप्तान बनें. इस पर मुनव्वर कहता है कि अगर मैं उसकी पहली प्राइयोरिटी नहीं हूं तो वह मेरी नहीं हो सकती.

इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, मन्नारा ने जो भी कहा मुनव्वर के बारे में सच कहा. इतना सच नहीं बोलते. दूसरे यूजर ने लिखा, उसकी वजह से आप इतने दिन शो में टिकी हुई हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, अगर मन्नारा ने मुनव्वर के सामने कहा है तो यह बैंग ऑन है. 

Advertisement

बता दें, मुनव्वर फारुखी और मन्नारा दोस्ती शो की शुरुआत से देखने को मिली है. हालांकि आयशा के आने के बाद बीते कुछ हफ्तों से दोनों की लड़ाई देखने को मिल रही है. 


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: PAK की LIVE डिबेट में उड़ गई बिजली, उड़ा मखौल! | Sucherita Kukreti | Iran War news