मलाइका अरोड़ा का 28 साल पुराना गाना, वजन के चलते इस एक्ट्रेस की हाथ से छीना, कहा- फराह कहती हैं कि मैं 100 किलो की थी   

शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा का 28 साल पुराना सुपरहिट गाना छैया छैया के लिए पहली पसंद कोई और एक्ट्रेस थीं, जिन्हें फराह खान ने रिजेक्ट किया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मलाइका अरोड़ा के छैया छैया गाने को लेकर शिल्पा शिरोड़कर ने किया खुलासा
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें उनकी फिटनेस के अलावा आइकॉनिक गानों में डांस के लिए जाना जाता है. इनमें मुन्नी बदनाम हुई जैसे गाने शामिल हैं. हालांकि उनका सबसे मशहूर गाना है 1998 में आई फिल्म दिल से का छैया छैया गाना, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए नजर आई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए शिल्पा शिरोड़कर को पहले चुना गया था. दरअसल, 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के सबसे मशहूर गानों में से एक 'छैया छैया' में काम न कर पाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में नजर आईं एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि इस मशहूर गाने की कोरियोग्राफर फराह खान को लगता था कि वह इस गाने के लिए मोटी हैं. 

फराह खान ने किया था रिजेक्ट

शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने पूछा, "शिल्पा मैम, मुझे एक बात पता चली है. मशहूर गाना 'छैया छैया', असल में शुरू में आपको ही करना था." उस घटना को याद करते हुए शिल्पा ने कहा, "हां, असल में फराह गाना लेकर आई थीं और उन्होंने कहा था, 'यह गाना है लेकिन मैं तुम्हें 15 दिन दे रही हूं. अपना वजन कम करो.' तो मैंने 15 दिन तक उबली हुई सब्जियां खाईं लेकिन भले ही मेरा वजन कम हुआ हो, पर फराह के हिसाब से वह काफी नहीं था. इसलिए वह वापस आईं और कहा, 'सॉरी, लेकिन तुम अभी भी मोटी हो. हम तुम्हें इस गाने के लिए नहीं ले सकते' और फिर यह गाना मलाइका अरोड़ा के साथ हुआ. मेरा मतलब है, मैं झूठ नहीं बोल रही. मैं मोटी थी, इसलिए मुझे गाना नहीं मिला और फराह कहती हैं कि मैं 100 किलो की थी। मैं 100 किलो की नहीं थी."

ये भी पढे़ं- मधुबाला के 7 सुपरहिट गाने, 70 साल बाद भी फीका नहीं पड़ा जादू, लता मंगेशकर-आशा भोसले की आवाज ने बनाया कालजयी

Advertisement

गीता कपूर ने दिया जवाब

इस खुलासे ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. बातचीत को थोड़ा हल्का-फुल्का बनाते हुए शिल्पा ने जज गीता कपूर की ओर देखा और कहा कि उन्होंने खुद वह घटना देखी थी. गीता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं असिस्टेंट थी."  उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए हर्ष लिम्बाचिया ने कहा, "मुझे एक बात माननी पड़ेगी. वह बहुत निस्वार्थ और ईमानदार हैं. नेशनल टीवी पर कोई उन्हें हीरोइन नहीं कहता."

शिल्पा शिरोड़कर के बारे में 

शिल्पा शिरोडकर की बात करें तो यह एक्ट्रेस कई सफल फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. बॉलीवुड के 90 के दशक में, शिल्पा को सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक माना जाता था और वह 'हम', 'किशन कन्हैया' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा थीं. 'बिग बॉस सीजन 18' में वह टेलीविजन दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा भी बन गईं. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जो थी किताब पर थी आधारित, नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे एक्टर, अनुराग कश्यप ने किया डायरेक्ट

Featured Video Of The Day
मुंबई के मानखुर्द इलाके में 3 मंजिला चॉल का गिरा हिस्सा, 6 की मौत, कई घायल
Topics mentioned in this article
Chaiya Chaiya
Malaika Arora
Farah Khan
Bollywood
Shilpa Shirodkar