लागी तुझसे लगन की नकुशा रियल लाइफ में है बेहद सुंदर, फोटो देख खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस 

कलर्स टीवी पर आने वाले टीवी शो लागी तुझसे लगन को काफी पसंद किया गया था. इसका निर्माण परेश रावल, स्वरूप संपत और हेमल ठक्कर ने किया था. इस शो में एक्ट्रेस माही विज नकुशा के रोल में थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लागी तुझसे लगन में माही विज का लुक
नई दिल्ली:

कलर्स टीवी पर आने वाले टीवी शो लागी तुझसे लगन को काफी पसंद किया गया था. इसका निर्माण परेश रावल, स्वरूप संपत और हेमल ठक्कर ने किया था. इस शो में एक्ट्रेस माही विज नकुशा के रोल में थीं. नकुशा का कलर इस शो में बेहद डार्क दिखाया गया था. लोग उसके कलर और रहन सहन का मजाक उड़ाते हैं. हालांकि उसके लुक के पीछे एक राज है जो सिर्फ उसकी मां को पता है. दिखने में आकर्षक ना होने के बाद भी नकुशा दिल की अच्छी है.

दरअसल नकुशा बेहद सुंदर है और उसकी मां को उसकी सुंदरता से डर है कि कहीं अपनी सुंदरता के कारण  नकुशा को नुकसान ना उठाना पड़ें. इसलिए वह लोगों के सामने अपने चेहरे और लुक को बदल कर रखती है. नकुशा के रोल में माही विज ने शानदार एक्टिंग की थी. 

Advertisement

बता दें कि माही विज इन दिनों टीवी स्क्रीन से दूर हैं और अपने पति और बच्चों के साथ समय बिता रही हैं. उन्होंने ‘जय भानुशाली' से 2011 में शादी की. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और  इंस्टा पर अपनी बेटी तारा की क्यूट फोटो- वीडियोज शेयर करती रहती हैं. 

माही विज का जन्म 1 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था. माही ने पंजाबी परिवार में जन्म लिया था. उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘लीलावती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल' दिल्ली से की. माही ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दिया और  दिल्ली छोड़ कर मुंबई शिफ्ट हो गईं. 17 साल की उम्र से ही माही विज ने मॉडलिंग करना शुरू कर दी. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो माही विज कई सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में दिख चुकी हैं. उन्होंने साल 2009 में आने वाले टीवी शो लागी तुझसे लगन में 'नकुशा' के रोल में भी दिखी थीं.  इस शो से उन्हें काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी. माही एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में किस्मत आजमा चुकी हैं. 

ये भी देखें :  अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट, दिखा अलग अंदाज

Featured Video Of The Day
CJP पर जीतेंद्र दीक्षित का बड़ा हमला, कहा- अभिजीत दीपके को US, आशुतोष रांका को PAK से फंडिंग
Topics mentioned in this article
Mahhi Vij
Mahhi Vij Bigg Boss
Mahhi Vij Birthday
Mahhi Vij Dance Video
Mahhi Vij Daughter
Mahhi Vij Daughter First Photo
Mahhi Vij Daughter Tara
Mahhi Vij Husband
Mahhi Vij Jay Bhansuhali Welcome Baby Girl
Mahhi Vij Post
Mahhi Vij Shows
Mahhi Vij Jay Bhanushali
Mahhi Vij Troll
Mahhi Vij Tv
Mahhi Vij Tv Industry
Mahhi Angry With Jay
Mahhi Tv Show
Mahhi Balika Badhu
Mahhi Laagi Tujhse Lagan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं