‘महाराणा प्रताप’ की क्यूट अजबदे बड़ी होकर दिखती है बेहद खूबसूरत, अजय देवगन के साथ दे चुकी है हिट

रोशनी अब एक एक्ट्रेस बन चुकी हैं और फिल्मों में नजर आती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल में रोशनी के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें उनके ग्लैमरस अंदाज को देख लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘महाराणा प्रताप’ की क्यूट अजबदे अब हो चुकी हैं बड़ी
नई दिल्ली:

टीवी के जाना-माना हिस्टोरिकल शो 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' आज भी लोगों की यादों में बसा है. ये शो आज से 13 साल पहले 2013 से 2015 के बीच टेलीकास्ट हुई थी. इस शो में फैसल खान ने महाराणा प्रताप की भूमिका निभाई थी, तो वहीं रोशनी वालिया उनकी बचपन की दोस्त और पत्नी अजबदे पंवार के रोल में थीं. प्यारी सी अजबदे ने अपनी मासूमियत से लोगों को अपना फैन बना लिया था. प्यारी सी अजबदे उर्फ रोशनी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और इसकी अधिक खूबसूरत और ग्लैमरस हो चुकी हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है.

यह भी पढ़ें- लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी 

रोशनी अब एक एक्ट्रेस बन चुकी हैं और फिल्मों में नजर आती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल में रोशनी के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें उनके ग्लैमरस अंदाज को देख लोग हैरान रह गए. उनकी खूबसूरती की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस पार्टी वियर में उनके लुक को देखिए रोशनी ने नजरें हटाना भी मुश्किल है.

Advertisement

'महाराणा प्रताप' में अपने अनुभव को याद करते हुए रोशनी ने एक इंटरव्यू में बताया, “अगर मैं डायलॉग भूल जाती थी... हां, तो गालियां भी पड़ती थीं.” लेकिन उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है. “मैं उस डायरेक्टर के सामने हाथ जोड़ती हूं. मैंने उन्हीं की वजह से सीखा है. मैं आज जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं.” उनका मानना है कि ज्यादा दबाव वाले माहौल में, डांट-फटकार अक्सर अनुशासन लाती है.“वहां 300 लोगों के क्रू का दबाव होता है. अगर आपको बुखार भी हो, तो भी आपको काम करना ही पड़ता है.” उन्होंने आगे कहा, यह माहौल जहरीला नहीं था, बल्कि यह परफॉर्मेंस के ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने के बारे में था. उस सेट ने उन्हें काम करने का वह तरीका और वह लगन सिखाई, जिसकी इस इंडस्ट्री में जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें-  किसिंग सीन शूट करते हुए कंट्रोल खो बैठे थे विनोद खन्ना, डर गई थी एक्ट्रेस, खुद को कमरे में कर लिया था बंद

एक यादगार किस्सा सुनाते हुए, रोशनी ने उस दिन को याद किया जब फैजल, विशाल जेठवा और जन्नत जैसे बाल कलाकार 24 घंटे की शूटिंग के बाद बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा, "जब आप इस बारे में सोचते हैं, तो यह बिल्कुल पागलपन लगता है."

Advertisement

अजय देवगन की फिल्म में आई थीं नजर

रोशनी अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आई थीं, जो पिछले साल रिलीज हुई थी. इससे पहले रोशनी तारा फ्रॉम सतारा, यह वादा रहा, बालिका वधू, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वो माय फ्रेंड गणेशा और माय फ्रेंड गणेशा 4 में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखी थीं.

Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Roshni Walia
Maharana Pratap
Maharana Pratap Actress Roshni Walia
Maharana Pratap Child Artist
Maharana Pratap Child Artist Latest Photos