अब पर्दे पर दिखेगी पांडवों की अनोखी कहानी, टीवी पर नजर आएगी महाभारत की अनसुनी कहानी

सोनी सब अपने कहानी कहने के कैनवास को और बड़ा करते हुए लेकर आ रहा है हस्तिनापुर के वीर, एक पौराणिक शो जो पांडवों के शुरुआती वर्षों और उनके बनने की गाथा को दिखाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनी सब के आगामी शो हस्तिनापुर के वीर में तोरल रसपुत्र जीवंत करेंगी कुंती की शक्ति

सोनी सब अपने कहानी कहने के कैनवास को और बड़ा करते हुए लेकर आ रहा है हस्तिनापुर के वीर, एक पौराणिक शो जो महाभारत के पांडवों के शुरुआती वर्षों और उनके बनने की गाथा को दिखाएगा. इस शो में भावनाओं और गहराई को जोड़ते हुए मशहूर अभिनेत्री तोरल रसपुत्र निभाने जा रही हैं कुंती का अहम किरदार – एक ऐसी मां जिसकी ताकत, त्याग और मौन संघर्ष उसके बेटों की किस्मत तय करते हैं. अपनी दमदार अदाकारी और परतदार किरदारों को जीवंत करने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली टोरल, अब कदम रख रही हैं पौराणिक कथाओं की सबसे सम्मानित और जटिल पात्रों में से एक के रूप में. 

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव की हुंकार से बढ़ा सस्पेंस, बोले- भौकाल नहीं अब एक्शन का टाइम, क्या फिर आमने-सामने होंगे पवन सिंह?

कुंती एक मजबूत और संयमित मां हैं, जिनका व्यक्तित्व दृढ़ता और शांत शक्ति से बना है. वह अपने बेटों को अनुशासन, जिम्मेदारी और धर्म की शिक्षा देती हैं. कठिनाइयों से बचाने के बजाय वह उन्हें सिखाती हैं कि सही रास्ता चुनना आसान रास्ते से ज्यादा जरूरी है. अपने बच्चों के लिए वह ताकत की स्तंभ भी हैं और उम्मीदों का मौन चेहरा भी. उनके शांत बाहरी रूप के पीछे एक गहरी भावनात्मक दुनिया है, जो उन सच्चाइयों से बनी है जिन्हें वह अपने भीतर संजोए रखती हैं. उनकी मौजूदगी कहानी में गहराई, तीव्रता और भावनाओं की लहरें जोड़ती है, जो आसपास के किरदारों की यात्रा को प्रभावित करती हैं. वह इस विश्वास को जीती हैं कि बच्चों को दुनिया के लिए तैयार करना उन्हें उससे बचाने से ज्यादा अहम है.

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तोरल रसपुत्र ने कहा, “कुंती एक ऐसा किरदार है जो मुझे हमेशा से आकर्षित करता रहा है. मुझे सबसे ज्यादा खींचा इस बात ने कि मैं उसे एक मां के रूप में दिखा सकूं उसकी चिंताएं, उसके त्याग और वह भावनात्मक बोझ जो वह अपने बेटों को एक जटिल और अक्सर कठोर दुनिया में पालते हुए उठाती है. हर चुनौती को वह गरिमा और शालीनता से संभालती है और मैं इसे स्क्रीन पर उतारने के लिए उत्साहित हूं. यह किरदार एक बड़ी विरासत के साथ आता है और मैं चाहती हूं कि उसकी कहानी आज के दर्शकों तक इस तरह पहुंचे कि वे उससे जुड़ सकें.”
 

Featured Video Of The Day
भारत में मानसून का कहर, शहर-शहर 'मौत' बांट रहे गड्ढे
Topics mentioned in this article
Hastinapur Ke Veer
TV Serial Hastinapur Ke Veer
Toral Rasputra
Actress Toral Rasputra
Toral Rasputra Show