Mahabharata Draupadi Photos: महाभारत की द्रोपदी की 10 तस्वीरें, 5वीं देख कर कहेंगे, यूं ही नहीं 1000 लड़कियों में पूजा शर्मा ने मारी बाजी

Mahabharata Draupadi 10 Photos : पूजा को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से काफी पसंद किया गया था. इस शो के बाद वो कई और शोज में भी नजर आईं. पूजा का लुक अब बिल्कुल बदल चुका है और वह एकदम अलग नजर आती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mahabharata Draupadi 10 Photos : महाभारत की द्रोपदी की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

Mahabharata Draupadi 10 Photos: बीआर चोपड़ा की महाभारत के बाद साल 2013-14 में स्टार प्लस पर सिद्धार्थ कुमार तिवारी का शो महाभारत टेलीकास्ट हुआ था. इस शो को दर्शको का काफी प्यार मिला. स्वास्तिक प्रोडक्श्नन्स के तहत बने इस शो के सभी कलाकारों को काफी पसंद किया गया. शो में द्रोपदी की भूमिका निभाने वाली पूजा शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं. पूजा को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से काफी पसंद किया गया था. इस शो के बाद वो कई और शोज में भी नजर आईं. पूजा का लुक अब बिल्कुल बदल चुका है और वह एकदम अलग नजर आती हैं.

महाभारत जब टेलीकास्ट हुई तब लोग पूजा की एक्टिंग के कायल हो गए. उनकी संजीदा अदायगी के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी फैन बन गए.

यह भी पढ़ें - सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन

महाभारत में पूजा का सिलेक्शन भी आसान नहीं था. 1000 एक्ट्रेसेस के ऑडिशन के बाद पूजा को चुना गया था. डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार ने बताया था कि उन्हें इस रोल के लिए एक ऐसी महिला की तलाश थी जो एग्रेशन के साथ एक्टिंग करें और पूजा में उन्हें वहीं बात दिखी.

Advertisement

महाभारत की द्रौपदी के किरदार के लिए पूजा शर्मा को तैयार होने में 2 से 3 घंटे का समय लगता था. उनके कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी का वजन करीब 25 किलो हुआ करता था.

पूजा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. फिर उन्होंने टीवी पर तेरी मेरी लव स्टोरी सीरियल से डेब्यू किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें - ना चेहरा, ना पर्सनालिटी, फिर भी बना सिनेमा का धुरंधर, कभी था चौकीदार आज है 200 करोड़ का मालिक

पूजा मिस इंडिया की कॉम्पटिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं. 2006 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जिसमें वह टॉप 10 में शामिल हुई थीं.

पूजा शर्मा ने 'महाभारत' के अलावा 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' और 'कर्मफल दाता शनि' में भी काम किया था.

इन दिनों वह टीवी के पर्दे से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. इंस्टाग्राम पर वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके कुछ पोस्ट से पता चलता है कि वह थियेटर में एक्टिव हैं.

 उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख आप शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे. 

Featured Video Of The Day
Inside Iran Markets: अमेरिका से जंग के बीच गुलजार हैं ईरान के बाजार, तेहरान से NDTV रिपोर्टर की आंखों देखी