महाभारत के कर्ण की आखिरी फिल्म बनीं वेलकम टू द जंगल, दुर्योधन हुए इमोशनल, पुनीत इस्सर ने कहा- हम दोनों की इतनी बड़ी हिट

वेलकम टू द जंगल के एक्टर पुनीत इस्सर ने अपने दोस्त पंकज धीर को याद करते हुए कहा कि उनको काफी सालों पहले कैंसर हो गया था. बाद में वह ठीक भी हो गए थे. बाद में हमने फिल्म वेलकम टू द जंगल में काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
महाभारत के कर्ण और दुर्योधन वेलकम टू द जंगल में आए नजर
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. वैसे तो फिल्म में एक्टर्स का पिटारा है, जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर्स नजर आ रहे हैं. जिन्होंने फिल्म में एक अलग ही जान डाल दी है. लेकिन इस खास बात यह है कि दूरदर्शन की महाभारत के कर्ण का किरदार निभाकर फेमस हुए पंकज धीर की आखिरी फिल्म वेलकम टू द जंगल बन गई है, जिसका जिक्र करते हुए एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने बात की, जो महाभारत में दुर्योधन और वेलकम टू द जंगल में भी एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे है. हाल ही में पुनीत ने एनडीटीवी से बात की फिल्म के साथ-साथ अपने दोस्त पंकज धीर को लेकर भावुक कर देने वाली बात कही.

दुर्योधन के किरदार में नजर आए पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर ने फिल्म की सफलता को लेकर कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और फिल्म हिट हो चुकी है. जब कोई फिल्म हिट होती है तो प्रोड्यूसर्स के लिए और रास्ते खुल जाते हैं. वो ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाते हैं. एक फिल्म से हजारों लोगों के जीवन जुड़े होते हैं. कितने लोगों के घर फिल्म इंडस्ट्री की वजह से चलते हैं. यह एक साफ सुधरी फिल्म है. अक्षय कुमार की कॉमेडी भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. अक्षय एक तरीके से कॉमेडी किंग हैं. फिल्म की सारी कास्ट और सभी लोगों ने बहुत अच्छे तरीके से काम किया है. जब कोई भी फिल्म हिट हो जाती है तो एक्टर की लिस्ट में एक हिट फिल्म का नाम जुड़ जाता है.

महाभारत के अवतार में लौटे पंकज धीर

एक्टर ने आगे कहा कि जब फिल्म में महाभारत के तीनों पात्रों की एंट्री होती है, तब दर्शक हंस-हंस के लोटपोट हो जाते हैं. क्योंकि उनको मेरे किरदार में दुर्योधन दिखाई देता है और जब मेरी एंट्री पर महाभारत का टाइटल सॉन्ग बजता है, उस समय दर्शक सिनेमाघरों में बहुत हंसते हैं. फिल्म में दो चीजें दिखाई गई हैं, पहले तो महाभारत का दुर्योधन, दूसरा बॉर्डर का रतन सिंह जो सरदार है, उसकी झलक भी दिखाई दी है. कैसे मेरा किरदार उस लड़ाई में हिस्सा लेता है और बुराई के खिलाफ लड़ता है. इसके अलावा मैं इतना कहूंगा कि लोग दिमाग घर पर रखकर फिल्म देखने आएं और फिल्म को इंजॉय करके अपने घर जाएं. फिल्म में कोई कमी न निकालें क्योंकि यह एक कॉमेडी फिल्म है और एक हंसी का पिटारा है. पुनीत ने पंकज धीर को याद करते हुए कहा कि पंकज मेरे एक अच्छे दोस्त के साथ-साथ भाई भी थे. उनको काफी सालों पहले कैंसर हुआ था. लेकिन बाद में वह ठीक हो गए थे. जिसके बाद हमने इस फिल्म में काम किया. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण पिछले साल उनका निधन हो गया. मैंने काफी लोगों से कहा भी है कि मैं इस फिल्म में पंकज को बहुत याद कर रहा हूं और यह हमारी आखिरी फिल्म है, जिसमें मैं और पंकज एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए. यह फिल्म हम दोनों की इतनी बड़ी हिट साबित हुई.

वेलकम टू द जंगल की कास्ट

अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, लारा दत्ता, रवीना टंडन, हेमंत पांडे, जॉनी लीवर जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए. इस फिल्म में लगभग 30 से ज्यादा एक्टर्स हैं, जिन्होंने फिल्म में चार चांद लगाए हैं. वहीं फिल्म में पुनीत  इस्सर ने भी एक अहम किरदार निभाया है. उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. पुनीत भी बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक एक लंबा सफर तय किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी के अंदर है भूत! जब एक्ट्रेस के भाई साकिब सलीम ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे

Featured Video Of The Day
कल थम जाएंगी सांसें, रोनाल्डो या मोड्रिच... किसका होगा यह 'आखिरी डांस'?
Topics mentioned in this article
Entertainment
Puneet Issar
Welcome To The Jungle
Pankaj Dheer
Mahabharat