महाभारत के युद्धिष्ठिर ने रामायण के ट्रेलर पर कहा- कैकई ऐसी नहीं थी, Ramayana क्या है

महाभारत एक्टर गजेंद्र चौहान ने कहा कि मेकर्स ने रामायण की इंग्लिश स्पेलिंग से टाइटल का नाम और भगवान राम का नाम बदल दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम् के ट्रेलर पर महाभारत के युद्धिष्ठिर ने कही ये बात
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की महाभारत में युद्धिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने नितेश तिवारी की रामायणम् के इंग्लिश टाइटल और कैकयी के रोल पर रिएक्शन दिया. वहीं रामायणम् के ट्रेलर के बारे में भी बात की. उन्होंने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फिल्म बनाने वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए "रामायण" शब्द का अंग्रेजीकरण किया है. गजेंद्र चौहान ने कहा- मेकर्स ने रामायण और भगवान राम के नाम की अग्रेजी स्पेलिंग बदल दी है. इतना ही नहीं उन्होंने कैकयी के रोल की भी आलोचना की. 

रामायणम् के अंग्रेजी राम पर कही ये बात

गजेंद्र चौहान ने कहा, "Ramayana क्या है? यह रामायण है. Rama क्या है? यह राम है. हम हिंदी फिल्मों में काम करते हैं. लेकिन हम अंग्रेजी में बात करते हैं. हम 'थैंक्यू' भी अंग्रेजी में ही कहते हैं. अगर हमें गुरु के प्रति अपना आभार जताना हो तो हम उसे अंग्रेजी में ही बताते हैं. 'लगान' भी ऑस्कर गई थी. लेकिन यह 'लगाना' नहीं है, यह 'लगान' है."

ये भी पढ़ें- 50 साल पुरानी फिल्म का किसी हनीमून से कम नहीं था सेट, रियल कपल का प्यार चढ़ा परवान, 10 सदाबहार गाने और गुलजार का कनेक्शन

कैकयी के बारे में कही ये बात

गजेंद्र चौहान ने बताया कि रणबीर को राम के लुक में देख कन्वींस तो हुआ लेकिन ट्रेलर ने इम्प्रैस नहीं किया. उन्होंने कहा, मैंने रामायण का ट्रेलर देखा, पर्सनली, मैं आपसे कह रहा हूं. मैं इम्प्रेस नहीं हुआ. मैं कैकयी के सीन से इम्प्रैस नहीं हुआ जहां वह राम को वनवास के लिए पूछती है. उनका ड्रैसिंग उसके लिए बहुत मॉर्डर्न था. उन्होंने उसे मॉर्डर्न साड़ी दे दी.स्टार्स की एक इमेज होती है और पौराणिक कथाओं में उस 'स्टार इमेज' को स्वीकार किया जाना बहुत मुश्किल है. अगर आप ये किरदार निभाना चाहते हैं, तो आपकी कोई बहुत बड़ी 'इमेज' नहीं होनी चाहिए. आपको लोगों के बीच बहुत ज्यादा नहीं दिखना चाहिए. 

Advertisement

राम के रोल पर कही ये बात

राम के रोल पर उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर की अपनी एक अलग पहचान है. वह बहुत बड़े स्टार हैं. अब वह राम का किरदार निभा रहे हैं. वह अच्छे लग रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं. इस गेटअप में वह बहुत अच्छे लग रहे हैं. हमारी कल्पना में राम की एक छवि थी कि उनकी नाक लंबी होगी, वे किसी राजा की तरह दिखेंगे, कुछ वैसा ही रूप-रंग होगा. लेकिन फिल्म के रिलीज होने तक और जब हम इसे पूरी तरह से देखते हैं तो इस पर कमेंट करना थोड़ा मुश्किल होता है."

ये भी पढे़ं- पवन सिंह की शादी पर राधे मां ने की भविष्यवाणी, बताया किस उम्र में भोजपुरी सुपरस्टार की होगी शादी, भारती सिंह ने किया मजेदार कमेंट

Advertisement
Featured Video Of The Day
सत्र खत्म, सवाल बरकरार! संसद में क्यों नहीं हुई बहस?
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Trailer
Gajendra Chauhan
Mahabharat
Tv News