Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में खूब होगा हंगामा, 18 साल बाद लौटी त्रिप्ती, कहा- आमना-सामना फिर से तुलसी से होगा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में त्रिप्ती विरानी बनकर 18 साल बाद सुवर्णा झा लौटीं हैं, जिन्होंने कहा- "इस बार नए रूप में तृप्ति क्या करेगी, इसका मुझे भी इंतजार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगा हंगामा, तुलसी की जिंदगी में लौटेगी त्रिप्ती
YouTube
नई दिल्ली:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस से सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लीप के ट्विस्ट के बाद नया बवाल होता दिखने वाला है. दरअसल, जब विरानी परिवार दो शादियों की तैयारियों में जुटा है, तभी एक ऐसा चेहरा वापस लौटने वाला है जो सब कुछ बदल सकता है.  क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुवर्णा झा पूरे 18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति विरानी बनकर लौट रही हैं. त्रिप्ती वही किरदार है जिसने कभी अपने अंदाज, चालाकी और फैसलों से पूरे विरानी परिवार की जिंदगी बदल दी थी. अब उनकी वापसी के साथ एक बार फिर दर्शकों को त्रिप्ती और तुलसी की सबसे यादगार टक्कर देखने को मिलेगी. ऐसे में परिवार के पुराने रिश्ते फिर से कसौटी पर होंगे और कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ेगी. 

तृप्ति विरानी के किरदार में लौटकर खुश हैं सुवर्णा झा

सुवर्णा झा ने कहा, "18 साल बाद एक बार फिर त्रिप्ती का किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने जैसा है. इस वापसी के साथ जितनी खुशी है, उतनी ही घबराहट भी, क्योंकि दर्शक आज भी मुझे त्रिप्ती के रूप में याद करते हैं, न कि आज की सुवर्णा के रूप में. त्रिप्ती हमेशा से एक बहुत यादगार किरदार रही है और मुझे पता है कि लोगों के दिलों में उसकी अपनी एक खास जगह है. मेरी बस यही उम्मीद है कि दर्शक त्रिप्ती के इस नए और पहले से ज़्यादा परिपक्व रूप को भी उतना ही प्यार देंगे. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण का वो गीत, जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता जी, सिंगर हेमलता ने आवाज ने अमर किया सॉन्ग

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी से होगा सामना

Advertisement

इतने सालों बाद सेट पर लौटना बहुत खास एहसास था. अपने पुराने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से फिर मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच वापस आ गई हूं. मैं खुद भी यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि इस बार त्रिप्ती क्या नया करने वाली है और सबसे ज़्यादा इंतज़ार उस पल का है जब उसका आमना-सामना फिर से तुलसी से होगा."

गौरतलब है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन काफी हिट हुआ था. वहीं स्मृति ईरानी दूसरे सीजन के साथ लौटी हैं, जिसके कारण यह शो टीआरपी में टॉप 5 में बना हुआ है. वहीं फैंस आने वाले ट्विस्ट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में Shakira के इस गाने का जलवा, 43 साल पुराने गाने ने भी दी कड़ी टक्कर, वर्ल्ड के 5 ट्रेंडिंग सॉन्ग

Featured Video Of The Day
पैलेट गन पर विवाद के बीच फिर से आंदोलन करेगी CJP?
Topics mentioned in this article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Tv News
Star Plus