Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : करण और नंदिनी के इस फैसले से शांति निकेतन में आएगा तूफान, क्या तुलसी बचा पाएगी परिवार?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2  इन दिनों करण और नंदिनी की कहानी पर फोकस किया जा रहा है. दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या तुलसी बचा पाएगी परिवार?
नई दिल्ली:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update : टीवी के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है. लेकिन दर्शकों के लिए काफी इंटरेस्टिंग ट्रैक बना हुआ है. एक तरफ तुलसी घर छोड़ कर जा चुकी है तो वहीं करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच चुका है. अब दोनों अलग रहने के फैसला भी ले रहे हैं. इस बीच तुलसी घर लौटेगी. लेकिन क्या उसकी वापसी के बाद भी शांतिनिकेतन में सब कुछ नॉर्मल हो पाएगा?

करण नंदिनी का बड़ा फैसला

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2  इन दिनों करण और नंदिनी की कहानी पर फोकस किया जा रहा है. दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है. लेकिन वो तलाक नहीं ले रहे. करण और नंदिनी अपने अलग-अलग रहने की बात परिवार के सामने बताएंगे. करण अमेरिका जाने का डिसीजन ले लेगा तो वहीं नंदिनी भारत में रहेगी. दोनों ये फैसला मिहिर और तुलसी को बताते हैं. बेटे-बहू का घर टूटता देख दोनों परेशान हो जाते हैं. वहीं करण और नंदिनी के अलग होने के फैसले का असर उनकी बेटी समायरा पर भी पड़ेगा.

तुलसी की होगी घर वापसी

तुलसी विरानी अपने घर को इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ पाएगी और वह घर लौट आएगी. बेटा गौतम मां से घर लौटने की अर्जी करेगा, ताकि वह इस मुश्किल समय में घर वालों को संभाले. तुलसी उसकी इस इमोशनल रिक्वेस्ट को मना नहीं पाएगी और घर लौट आएगी. अब देखना ये होगा कि क्या तुलसी घर लौटने के बाद कोई ऐसा फैसला लेती है, जिससे करण और नंदिनी का टूटता हुआ रिश्ता बच पाएगा. वहीं समायरा को वह किस तरह संभालती है ये भी काफी दिलचस्प होगा.  

यह भी पढ़ें

ये है मोहब्बतें में रमन- इशिता की बेटी रूही बड़ी होकर दिखती है बेहद खूबसूरत, ‘द केरला स्टोरी 2' में दिव्या के रोल से जीता दिल, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

10 हजार किताबें, 144 सेट, 500 कलाकार और 15 इतिहासकारों की मदद से बना था दूरदर्शन का यह शो, पंडित जवाहरलाल नेहरू से है कनेक्शन

शहनाज गिल के नए गाने का धमाका, 8 घंटे में 'बंजे दारू' से हिला यू-ट्यूब, फैंस बोले- क्वीन इज बैक

Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Karan And Nandini
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Actress
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Budget
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast