अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात में अक्षय कुमार ने चुरा ली थी ये चीज, केबीसी में बताया बिग बी का कैसा था रिएक्शन 

अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया और बताया कि उन्होंने उनके अंगूर का गुच्छा चोरी कर लिया था. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कौन बनेगा करोड़पति 18 में अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात के बारे में अक्षय कुमार ने बताया
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. वहीं इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे. जहां पर उन्होंने अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि बिग बी से ज्यादा उनके खाने पर खिलाड़ी कुमार की नजर थी. इसी के चलते जब वह बिग बी से मिले तो उन्होंने उनके अंगूर का गुच्छा चोरी कर लिया. 

अक्षय कुमार से बिग बी की पहली मुलाकात का किस्सा

अक्षय कुमार ने कहा, "सर, जैसे आपने सैफ को तब देखा था जब वह बच्चे थे, वैसे ही मैंने भी आपको तब देखा था जब मैं बच्चा था. मैंने यह बात पहले भी कई बार कही है. तो सर, आप फिल्म 'बेमिसाल' की शूटिंग कर रहे थे और वहां बैठकर अंगूर खा रहे थे. मैं अपने माता पिता के साथ गया था और मेरे पिता आपके बहुत बड़े फैन थे. तो मेरी मां ने कहा, 'बेटा, सिक्योरिटी गार्ड तुम्हें नहीं रोकेंगे. कागज का एक टुकड़ा लो, उनके पास जाओ और ऑटोग्राफ मांगो'. मैं वहां गया, लेकिन मेरी नजरें अंगूरों पर थीं. आपने कागज लिया और उस पर साइन करने लगे और उसी पल मैंने अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा चुरा लिया, और आपने मुझे देख लिया. फिर, जब मैं जा रहा था, तो आपने मुझे वापस बुलाया. वहां अंगूर का एक और भी बड़ा गुच्छा था, और आपने कहा, 'इसे भी ले लो'."

ये भी पढ़ें- मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम् कमेंट पर दिया रिएक्शन, बोले- शादी के लिए आप आयशा बेगम बन गईं

Advertisement

हैवान में साइकोपैथ बनने के बारे में कही ये बात

हैवान फिल्म में अपने किरदार को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, "सर, मैं फिल्म में विलेन का रोल निभा रहा हूं और सैफ हीरो हैं. इसमें मैं एक साइकोपैथ का रोल निभा रहा हूं और इसके पीछे एक कहानी है कि मैं ऐसा कैसे बनता हूं और क्या-क्या झेलता हूं और फिर फिल्म आगे बढ़ती है. सर, मेरे काफी मित्र पुलिस में हैं और अक्सर साइकोपैथ से उनका भिड़ना होता रहता है, तो उन्होंने मुझे एक बात बताई थी कि जो फिल्मों में दिखाया जाता है कि साइकोपैथ अलग तरीके से मुंह बनाते हैं, असल में वैसे कुछ नहीं होता है. वे हम सभी से घुल मिलकर रहना चाहते हैं और इस तरह से वे हमारे साथ ऐसे रहते हैं कि किसी को पता ही नहीं चलता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. तो यह बात मेरे समझ में आई और प्रियन सर ने भी बोला कि मुझे कोई मुंह बनाने की जरूरत नहीं है और इस पूरी फिल्म में मैं बिल्कुल शांत हूं. वहीं, सैफ ज्यादा बात कर रहा है और मैं पूरी तरह से लोगों के साथ घुला-मिला नजर आऊंगा और इस तरह मैं कैरेक्टर में आ गया."

हैवान के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म हैवान साल 2016 में आई मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें अक्षय और सैफ के अलावा, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर (मोहनलाल का कैमियो) में नजर आएंगे. फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 का 6 सितंबर को आगाज, मेकर्स ने 2 कंफर्म कंटेस्टेंट के चेहरे से उठाया पर्दा

ये Video भी देखें: फिल्मों से कब लेंगे रिटायरमेंट? अक्षय कुमार ने दिया सीधा जवाब

Featured Video Of The Day
'इतनी निठल्ली हूं मैं? क्या जवाब दूं...' सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Akshay Kumar
Kaun Banega Crorepati
KBC
Tv News