30 साल की हो गई हैं करिश्मा का करिश्मा की रोबो करिश्मा, करियर के पीक पर छोड़ा सब, अब बन गई हैं आर्कियोलॉजिस्ट

Karishma Kaa Karishma Actress: ‘करिश्मा का करिश्मा’ की झनक शुक्ला ने कम उम्र में एक्टिंग छोड़ दी और आज आर्कियोलॉजिस्ट बनकर सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा का करिश्मा की रोबो करिश्मा हुईं 30 साल की
नई दिल्ली:

स्टारडम को खुद अलविदा कहना हर किसी के बस की बात नहीं होती. लेकिन एक छोटी सी बच्ची ने ये फैसला इतनी आसानी से ले लिया, जैसे ये उसके लिए बिल्कुल सही था. जम बात कर रहे हैं टीवी की उस छोटी सी रोबोट बच्ची की जिसने हर घर में अपनी जगह बना ली थी. ‘करिश्मा का करिश्मा' की वो मासूम सी मुस्कान आज भी लोगों के दिल में ताजा है. वही बच्ची यानी झनक शुक्ला अब पूरी तरह अलग जिंदगी जी रही हैं. ‘कल हो ना हो' में जिया बनकर नजर आईं झनक को शाहरुख खान ने खुद सेट पर ‘स्टार' कहा था. लेकिन असली कहानी ये है कि उन्होंने खुद उस स्टारडम से दूरी बना ली और अपनी राह चुन ली, जो उन्हें सुकून देती है.

एक सुबह और खत्म हो गया करियर

झनक का एक्टिंग सफर छोटा जरूर था, लेकिन काफी चमकदार रहा. विज्ञापन से शुरुआत हुई, फिर टीवी शो और फिल्म तक पहुंच गईं. लेकिन एक दिन उन्होंने साफ कह दिया कि वो शूट पर नहीं जाना चाहतीं. ये सुनते ही उनके परिवार ने बिना किसी दबाव के उनका साथ दिया. यहीं से उनके एक्टिंग करियर का अंत हो गया.

ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना- अमिताभ बच्चन के होते हुए ये एक्टर बना सुपरस्टार, कभी चॉल में बिताया बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में है रहता 

मां ने पहले ही तय कर दी थी लिमिट

झनक की मां सुप्रिया शुक्ला ने शुरू से ही साफ कर दिया था कि बेटी की खुशी सबसे ऊपर रहेगी. सेट पर सीमित घंटे, बीच-बीच में छुट्टी और कोई ओवरवर्क नहीं. उन्होंने ये भी तय किया था कि अगर झनक कभी मना करेंगी तो सब कुछ तुरंत बंद कर दिया जाएगा. यही वजह रही कि शो हिट होने के बावजूद उन्होंने पीछे हटने में देर नहीं की.

Advertisement

पढ़ाई बनी असली पहचान

एक्टिंग छोड़ने के बाद झनक ने पढ़ाई को अपना फोकस बना लिया. उन्होंने आर्कियोलॉजी में एमए के साथ-साथ एमबीएम और मार्केटिंग में एमएससी जैसी डिग्रियां हासिल कीं. उन्होंने कभी वापस एक्टिंग में लौटने की इच्छा नहीं जताई. ये दिखाता है कि उनका फैसला कितना साफ और मजबूत था.

बड़े सितारों के साथ खास यादें

छोटी उम्र में ही झनक ने प्रीति जिंटा और जया बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया. ‘कल हो ना हो' के सेट पर बिताए पल उनके लिए खास रहे. शाहरुख की तारीफ और जया बच्चन का स्नेह आज भी उनकी यादों में जिंदा है.

Advertisement

अब दूर है ग्लैमर, पास है सुकून

आज झनक अपने पति स्वप्निल सूर्यवंशी के साथ डबलिन में रहती हैं. वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुश हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. सोशल मीडिया पर कभी-कभी उनकी झलक देखने को मिलती है, लेकिन उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखी है. ये कहानी बताती है कि हर चमकती चीज जरूरी नहीं कि जिंदगी भर साथ रहे, और कभी-कभी सबसे बड़ा फैसला वही होता है जो दिल को सुकून दे.

ये भी पढ़ें- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

Featured Video Of The Day
Mamata in Lawyer Robes: पहले घर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, फिर काले कोट में हाईकोर्ट पहुंची ममता, फिर आखिर क्या हुआ
Topics mentioned in this article