दूरदर्शन का 39 साल पुराना वो शो, जिसने 'रामायण' के दौर में भी बटोरी खूब वाहवाही, यहीं से बदली थी सलमान खान की हीरोइन की किस्मत

'रामायण' के दौर में दूरदर्शन का 'कच्ची धूप' अपनी सादगी और दिल छू लेने वाली कहानी से लोगों का पसंदीदा शो बन गया था. इसी सीरियल से भाग्यश्री ने एक्टिंग की शुरुआत की और आगे चलकर सलमान खान की सुपरहिट हीरोइन बन गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का पुराना शो, जिससे बनीं सलमान खान की हीरोइन की किस्मत
Instagram
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के कुछ ऐसे शो हैं, जो खत्म होने के सालों बाद भी लोगों की यादों से नहीं जाते. 39 साल पहले आया एक ऐसा ही सीरियल आज फिर चर्चा में है. वजह सिर्फ इसकी कहानी नहीं, बल्कि वो चेहरा भी है जिसने यहीं से अपने सपनों की उड़ान भरी. तीन बहनों की प्यारी-सी दुनिया, मां के साथ उनकी रोज की नोकझोंक और घर-घर जैसी लगने वाली कहानी ने इस शो को लोगों का फेवरेट बना दिया था. हैरानी की बात ये है कि जब हर तरफ 'रामायण' का जादू छाया हुआ था, तब भी इस सीरियल ने अपनी अलग पहचान बनाई. और इसी शो ने उस लड़की की किस्मत बदल दी, जिसे बाद में पूरा देश सलमान खान की सुपरहिट हीरोइन के नाम से जानने लगा.

'रामायण' के दौर में भी खूब पसंद किया गया शो

साल 1987 में अमोल पालेकर के निर्देशन में 'कच्ची धूप' दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ. उसी समय 'रामायण' का क्रेज अपने चरम पर था. ऐसे दौर में किसी दूसरे शो का लोगों का ध्यान खींचना आसान नहीं था. लेकिन 'कच्ची धूप' ने अपनी सादगी और दिल को छू लेने वाली कहानी के दम पर लाखों दर्शकों का प्यार जीत लिया. शो का टाइटल म्यूजिक बजते ही लोग टीवी के सामने बैठ जाया करते थे.

ये भी पढे़ं- प्राइम वीडियो का आदर्श बाल विद्यालय का आया ट्रेलर, न परफेक्ट नियम, न लोग स्कूल का ऐसा हाल, फैंस कहेंगे- पंचायत, ग्राम चिकित्सालय फेल  

तीन बहनों की कहानी ने लोगों को अपना बना लिया

इस सीरियल की कहानी तीन बहनों और उनकी सिंगल मां के इर्द-गिर्द घूमती थी. इसमें कोई बड़े ट्विस्ट या भारी-भरकम ड्रामा नहीं था. फिर भी हर एपिसोड लोगों को अपने घर जैसा लगता था. बहनों की शरारतें, मां की समझदारी और परिवार के छोटे-छोटे पल ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गए. यही वजह रही कि दर्शकों ने इसे दिल से अपनाया.

यहीं से शुरू हुआ भाग्यश्री का सफर

Advertisement

बहुत कम लोग जानते हैं कि भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'कच्ची धूप' से की थी. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. उनकी सादगी और मासूम एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इस शो ने उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसने आगे फिल्मों का रास्ता खोल दिया.

फिर बनीं सलमान खान की सुपरहिट हीरोइन

'कच्ची धूप' के करीब दो साल बाद भाग्यश्री को फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली. सलमान खान के साथ उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वो रातोंरात स्टार बन गईं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस कामयाबी की पहली सीढ़ी दूरदर्शन का वही सीरियल था, जिसने 39 साल पहले हर घर में अपनी खास जगह बना ली थी.

ये भी पढ़ें- सलमान खान का 'नौकर', फिल्मों में मिलते थे सिर्फ 50 रुपये, आज बना टॉप एक्टर, एक दिन के लेता है डेढ़ लाख रुपये

Advertisement
Featured Video Of The Day
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर!
Topics mentioned in this article
Bhagyashree
Kachchi Dhoop
Doordarshan
Television