जोधा अकबर की रुकैया बेगम, 22 की उम्र में हुईं पॉपुलर, टीवी से हुईं दूर, 35 की उम्र में ओटीटी पर हो रही चर्चा

जोधा अकबर में रुकैया सुल्तान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन ने हाल ही में 35वां जन्मदिन मनाया. वहीं ओटीटी पर उनकी लेटेस्ट सीरीज की चर्चा हो रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोधा अकबर की रुकैया बेगम हुईं 35 साल की
नई दिल्ली:

जोधा अकबर टीवी का पॉपुलर शो है, जिसने दो साल में फैंस के दिलों पर राज किया. इस शो को एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिम्स के जरिए प्रोड्यूस किया. वहीं रजत टोकस ने अकबर की भूमिका अदा की और परिधि शर्मा ने जोधा बाई का किरदार निभाया. इसके अलावा एक्ट्रेस लवीना टंडन भी जोधा अकबर शो में नजर आईं. उन्होंने अकबर की पहली पत्नी रुकैया सुल्तान बेगम का किरदार निभाया. वह इस किरदार में खूब पॉपुलर हुईं. जबकि स्माइली सूरी ने उनसे पहले कुछ एपिसोड में रुकैया बेगम का किरदार निभाया था. 

22 की उम्र में बनीं रुकैया बेगम

लवीना टंडन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में कदम रखा था. वह 2004 में तुम बिन जाऊं कहां से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद हीरो, धरती के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान, शशश फिर कोई है, दिल मिल गए जैसे शोज में वह नजर आईं. वहीं जोधा अकबर में 22 की उम्र में उन्होंने रुकैया सुल्तान का किरदार निभाया, जिसके कारण वह घर घर में पॉपुलर हो गईं. 

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की बहन की मौत के डर ने बदली जिंदगी, शेयर की वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की चौंकाने वाली फोटो

टीवी से हुईं दूर

जोधा अकबर के बाद तुम ही बंधू सखा तुम्ही, प्यार तूने क्या किया, नागिन, वारिस, चंद्रनंदिनी, मुस्कान, मरिया खान जैसे शोज में वह नजर आईं. हालांकि वह टीवी की दुनिया से दूर हो गईं. बजूका प्राइम को दिए इंटरव्यू में लवीना ने कहा, मैं पीछे पलटकर देखती हूं. खुद को कंपेयर करती हूं कि आज कहां हूं और पहले कहां थी. मैं ऊपर ही जा रही हूं नीचे तो नहीं आ रही ना.  मुझे ऑफर मिले. लेकिन मुझे डांस का शौक है. मुझे डांस शोज चाहिए. 

Advertisement

ओटीटी पर नजर आ रही हैं 35 वर्षीय एक्ट्रेस

लवीना टंडन टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं. लेकिन ओटीटी पर इन दिनों वह छाई हुई हैं. वह अनदेखी और लुक्खे में नजर आ रही हैं. अनदेखी में उनका किरदार एक पुलिसवाली का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. जबकि लुक्खे में उनका किरदार काफी अलग है. वह गालियां देती, ड्रग्स बेचती और बंदूक चलाती दिख रही हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया पहला शो, बाद में बनीं बॉलीवुड की सुपरस्टार, शादी के बाद 8 साल का लिया ब्रेक, आज भी फैंस का इनके लिए धड़कता है दिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में महंगाई की मार, आपके शहर में कितने बढ़े तेल के दाम? | US-Iran War