फिल्में हो या टीवी कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन पर जैसे उम्र का असर ही नहीं पड़ता. दशक बीत जाते हैं लेकिन ये अभिनेत्रियां जैसे जवां की जवां ही नजर आती हैं. बल्कि इनकी खूबसूरती हर बीतते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. टीवी की ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, लवीना टंडन. बॉलीवुड की रवीना की तरह ही टीवी की लवीना भी एवरयंग हैं. लवीना टंडन को आप पॉपुलर सीरियल जोधा अकबर में रुकैया बेगम के रोल में देखा और पसंद किया है. लेकिन 10 साल बाद उनका ग्लैमर पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें- 60-70 में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था यह एक्टर, शाहरुख से कम नहीं था जलवा, बिना इजाजत रेखा को किया था किस
बेहद ग्लैमरस हैं लवीना
जोधा अकबर सीरियल को 10 साल हो चुके हैं और इन 10 सालों में लवीना का लुक भले बदला हो लेकर उनका ग्लैमर कम नहीं हुआ बल्कि कई गुना बढ़ चुका है. उनकी खूबसूरती और चार्म हर बीतते दिन के साथ जैसे बढ़ रहा है. लवीना ने साल 2004 में टीवी सीरियल तुम बिन जाऊं कहां से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह टीवी शो धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में चमकी के रोल में नजर आईं. इसके अलावा वो दिल मिल गए, यहां मैं घर-घर खेली, बाल वीर, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं.
आखिरी बार इस वेब सीरीज में दिखीं
टीवी पर उन्हें आखिरी बार उन्हें टीवी सीरियल स्वराज में देखा गया. इसके अलावा उन्हें 2024 में आई वेब सीरीज अनदेखी 3 में उन्हें इंस्पेक्टर राशी के रोल में देखा गया. लवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं. अनदेखी 3 के बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था. जिसमें उन्होंने एक पुलिस अफसर के रोल में अपने ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया. इंस्टाग्राम पर 2 लाख 87 हजार फॉलोवर्स हैं.