फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग, मां बोली- किसी की औकात नहीं मुझे घर से निकाले, बहन ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर इन दिनों फरहाना भट्ट का नाम एक पारिवारिक विवाद को लेकर लगातार चर्चा में है. फरहाना भट्ट की मां ने वीडियो जारी कर बेटी का बचाव किया और घर से निकाले जाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फरहाना भट्ट और उनका परिवार इन दिनों चर्चा में बना हुआ है

सोशल मीडिया पर इन दिनों फरहाना भट्ट का नाम एक पारिवारिक विवाद को लेकर लगातार चर्चा में है. हाल ही में फैजाना नाम की एक महिला ने खुद को फरहाना की सगी बहन बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. फैजाना ने दावा किया था कि फरहाना ने न सिर्फ उन्हें अपनी बहन मानने से इनकार किया, बल्कि अपनी मां को भी घर से निकाल दिया. इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. अब बढ़ते विवाद के बीच फरहाना भट्ट की मां अफरोजा खुद सामने आई हैं. उन्होंने वीडियो जारी कर बेटी का खुलकर बचाव किया और साफ कहा कि उन्हें किसी ने घर से नहीं निकाला है. उन्होंने यह भी कहा कि फरहाना कभी उनके साथ ऐसा व्यवहार कर ही नहीं सकती.

मां ने वीडियो जारी कर बेटी के समर्थन में रखी बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आए वीडियो में अफरोजा ने कहा कि उन्हें मजबूरी में लोगों के सामने आकर सफाई देनी पड़ रही है. उन्होंने कहा, “मैं फरहाना की मां हूं और किसी की मजाल नहीं कि मुझे फरहाना के घर से निकाल सके. फरहाना मेरी बेटी थी, है और हमेशा रहेगी. वह ऐसा करने की सोच भी नहीं सकती.”

उन्होंने आगे कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनकी बेटी ने कोई गलत काम किया है, इसलिए उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है. अफरोजा ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर फरहाना की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी को भी अपनी बेटी के खिलाफ बेबुनियाद बातें करने की अनुमति नहीं देंगी. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल भी उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो अफरोजा ने अपनी मर्जी से बनाया है, जबकि कुछ का मानना है कि यह बयान दबाव में दिया गया हो सकता है. फिलहाल इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

फैजाना ने लगाए थे गंभीर आरोप

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब फैजाना ने X पर एक लंबा बयान जारी कर खुद को फरहाना की सगी बहन बताया. उन्होंने दावा किया कि दोनों साथ बड़े हुए, लेकिन जब फरहाना ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनी बहन मानने से इनकार किया तो उन्हें गहरा दुख पहुंचा. फैजाना का आरोप है कि वर्षों तक उन पर मां और फरहाना के बीच गलतफहमियां पैदा करने का आरोप लगाया गया, जबकि ऐसा कभी नहीं था. उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में उनकी मां जब मुंबई में फरहाना के साथ रहने लगीं तो हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मामला पुलिस तक पहुंच गया. फैजाना का कहना है कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में सबूत मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के इस गाने से आरडी बर्मन ने किया था कमबैक, रिकॉर्डिंग खत्म होते ही म्यूजिशियंस ने बजाई थी तालियां, रिलीज देखने से पहले हुई मौत

Advertisement

अपने बयान के अंत में फैजाना ने भावुक अंदाज में लिखा कि अगर फरहाना यह मानती हैं कि उनकी कोई बहन नहीं है, तो वह भी आज से यही मान लेंगी कि उनकी कोई बहन नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में उनकी और फरहाना की पुरानी तस्वीरें साझा न करें और परिवार के नाम पर फर्जी चैट या झूठी कहानियां फैलाने से भी बचें. फिलहाल इस पूरे विवाद पर फरहाना भट्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी मां का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर Shatrughan Sinha ने कही ये बात | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article
Farhana Bhatt
TV
Entertainment