बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Farah Khan आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों अपने व्लॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनके वीडियोज में उनके कुक दिलीप भी साथ नजर आते हैं. दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. दिलीप भी अब स्टार बन चुके हैं. सेलेब कुक होने के कारण लोग अब दिलीप की सैलरी, परिवार और लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं.
Jackie Shroff के घर पहुंचे Farah Khan और Dilip
हाल ही में Farah Khan अपने कुक दिलीप के साथ Jackie Shroff की बेटी Krishna Shroff के घर पहुंचीं. इस दौरान घर में Tiger Shroff और Ayesha Shroff भी मौजूद थे. व्लॉग में सभी एक दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. फराह ने जहां कृष्णा की हिंदी का मजाक उड़ाया, वहीं जैकी श्रॉफ तुरंत अपनी बेटी के बचाव में उतर आए.
सैलरी बढ़ने की बात सुन खुशी से झूम उठे Dilip
व्लॉग का सबसे दिलचस्प मोमेंट तब आया, जब Farah Khan ने दिलीप से कहा कि अब उसकी सैलरी बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी जाएगी. यह बात सुनते ही दिलीप ने उत्साहित होकर पूछा, “क्या मेरी पगार 50 हजार हो जाएगी?” इस पर फराह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.
ये भी पढ़ें - टाइगर श्रॉफ को लड़नी पड़ रही इस हेल्थ प्रॉब्लम से जंग, रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले लेने में भी हो रही दिक्कत
20 हजार से शुरू हुआ था सफर
दिलीप की कहानी काफी दिलचस्प है. Farah Khan ने उन्हें करीब 10 साल पहले 20 हजार रुपये महीना सैलरी पर काम पर रखा था. दिलचस्प बात यह है कि दिलीप उनसे पहली बार Kajol और Ajay Devgn के घर के बाहर मिले थे, जहां उनका भाई पहले से कुक थे.
YouTube से भी होती है कमाई
आज दिलीप सिर्फ कुक ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया स्टार भी बन चुके हैं. Farah Khan अपने यूट्यूब चैनल की कमाई में से भी दिलीप को हिस्सा देती हैं, जिससे उनकी इनकम और बढ़ गई है.
गांव में तीन मंजिला घर और जमीन-जायदाद
दिलीप बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. उन्होंने गांव में तीन मंजिला घर बनवाया है, जिसमें स्विमिंग पूल भी शामिल है. इसके अलावा उनके पास कई एकड़ जमीन भी है.
Farah Khan ने चुकाया कर्ज, बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया
Farah Khan ने दिलीप की जिंदगी बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने उनका पूरा कर्ज चुकाया और उसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी भी उठाई.
बता दें कि Farah Khan और उनके कुक दिलीप की जोड़ी आज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. एक तरफ जहां यह व्लॉग्स मनोरंजन से भरपूर हैं, वहीं दूसरी तरफ यह एक इमोशनल और इंस्पायरिंग कहानी भी पेश करते हैं.