दूरदर्शन की रामायण में जब लक्ष्मण पर निष्फल हुए अस्त्र, 4000 करोड़ी रामायणम् के ट्रेलर के बीच लोग बोले- जय श्री राम

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायणम् के ट्रेलर ने नई पीढ़ी के दर्शकों में भी रामकथा को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. इसके चलते रामानंद सागर की रामायण के कई पुराने सीन एक बार फिर यूट्यूब पर तेजी से देखे जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम् का ट्रेलर आते ही छाया रामानंद सागर की रामायण का ये सीन!
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रामकथा की धूम मच गई है. कोई ट्रेलर के भव्य विजुअल्स की चर्चा कर रहा है, तो कोई स्टारकास्ट की. लेकिन इस बीच रामानंद सागर की पुरानी रामायण भी नए सिरे से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच युद्ध का वो प्रसंग, जिसमें लक्ष्मण की नम्रता के सामने ब्रह्मास्त्र, पाशुपातास्त्र और नारायण अस्त्र भी निष्प्रभावी हो जाते हैं, यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.

मेघनाद ने चलाए ब्रह्मास्त्र, पाशुपतास्त्र और नारायणास्त्र

रामानंद सागर की रामायण के इस युद्ध दृश्य में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण संग्राम दिखाया गया है. युद्ध के दौरान मेघनाद सबसे पहले लक्ष्मण पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करता है. सीन में दिखाया गया है कि लक्ष्मण विनम्रता से ब्रह्मास्त्र को प्रणाम करते हैं, लेकिन वह अस्त्र उन्हें कोई नुकसान पहुंचाए बिना लौट जाता है. इसके बाद मेघनाद पाशुपतास्त्र और फिर नारायणास्त्र का भी प्रयोग करता है, लेकिन दोनों ही अस्त्र निष्फल साबित होते हैं. यह देखकर मेघनाद स्वयं भी हैरान रह जाता है.

ये भी पढ़ें- रामायणम् ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल ने खुद बताई थी वजह, कहा- अभी लंबा सफर तय करना बाकी है

Advertisement

क्यों नहीं हुआ लक्ष्मण पर दिव्य अस्त्रों का असर?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मण भगवान विष्णु के शेषनाग यानी आदिशेष के अवतार माने जाते हैं. इसी आधार पर इस दृश्य में यह भाव प्रस्तुत किया गया है कि ब्रह्मा, शिव और भगवान विष्णु से जुड़े दिव्य अस्त्र लक्ष्मण का विनाश नहीं कर सकते. यही कारण है कि गीत में भी कहा जाता है कि "साधारण मानव नहीं यह लक्ष्मण बलवान." इस प्रसंग को रामानंद सागर ने भक्तिभाव में प्रस्तुत किया था.

ट्रेलर ने फिर जगा दी रामकथा में दिलचस्पी

रामायणम् के ट्रेलर ने नई पीढ़ी के दर्शकों में भी रामकथा को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. यही वजह है कि रामानंद सागर की रामायण के कई पुराने सीन एक बार फिर यूट्यूब पर तेजी से देखे जा रहे हैं. खासकर लक्ष्मण और मेघनाद के इस युद्ध वाले दृश्य ने लोगों को रामायण के धार्मिक, पौराणिक और दार्शनिक पक्ष पर दोबारा चर्चा करने का मौका दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना है शूर्पणखा का पति, जिसको रावण ने उतार दिया था मौत के घाट

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा! नारेबाजी के बीच हुई धक्का-मुक्की
Topics mentioned in this article
Ramayan
Ramayana
Doordarshan
Tv News