Doordarshan First Horror Show: दूरदर्शन का पहला हॉरर शो, किले के रहस्य से 11 बजे कांप उठती थी रूह, भटकती थी आत्मा, IMDb पर 8.9 रेटिंग

दूरदर्शन का 37 साल पुराना पहला हॉरर शो, जिसे देखकर आहट, आपबीती और फीयर फाइल्स से भी पहले 90s के लोगों की रूह कांप उठती थी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का पहला हॉरर शो, भटकती आत्मा से कांप उठता था किला
Google
नई दिल्ली:

दूरदर्शन का 80 से 90 के दशक का दौर बेहद खास था. जब रामायण, महाभारत, श्रीकृष्ण और ओम नम: शिवाय जैसे शोज पौराणिक शोज को खूब पसंद किया जाता था. इस दौर में एक हॉरर शो ने भी दूरदर्शन पर दस्तक दी थी. हालांकि बेहद कम लोग इस शो के बारे में जानते हैं क्योंकि लोगों के मन में हॉरर शो का नाम आते ही आप बीती और आहट जैसे शोज की चर्चा होती है. लेकिन 1989 में एक ऐसा हॉरर शो दूरदर्शन पर आया, जिसमें किले के रहस्य ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी. यह रात 11 बजे दूरदर्शन पर आता था और रातों की नींद उड़ा देता था. 

दूरदर्शन का पहला हॉरर शो

हम जिस हॉरर शो के बारे में बात कर रहे हैं वह किले का रहस्य है, जिसे भारतीय टेलीविजन का पहला हॉरर सीरियल भी माना जाता है. यह 80 के दशक के अंत में यानी 1989 में प्रसारित हुआ था. हफ्ते में एक बार यह 11 बजे आता था, जो रामायण और महाभारत शोज से बिल्कुल अलग था. इसका डरावना गाना सुनते ही कई दर्शक सिहर उठते थे. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.9 बताई जाती है, जो उस दौर के टीवी शोज के लिए बहुत ज्यादा थी. 

ये भी पढे़ं- हेलन का 68 साल पुराना आइकॉनिक गाना, मधुबाला के होते हुए पहली बार पर्दे पर छाईं, चीन की सिंगर बन जीता था दिल 

Advertisement

किले का रहस्य की कहानी 

कास्ट में लीड एक्टर पीयूष मिश्रा और वीरेंद्र सक्सेना थे. वहीं अन्नू कपूर भी शो की कास्ट में शामिल थे. किले का रहस्य की कहानी एक पुराने सुनसान किले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गांव वाले शापित और भुतहा मानते थे. किंवदंती थी कि जो भी किले के अंदर जाता है, उसकी पीठ पर इंसानी हाथों या लाल पंजे के निशान पड़ जाते हैं और उसके बाद उसकी मौत हो जाती है. इसके बाद किले में सदियों पुराना खजाना भी होने की बात कही जाती थी, लेकिन डर के कारण कोई अंदर नहीं जाता था. हालांकि कहानी के अंत में किला भूतिया नहीं निकलता था.  

हॉरर शोज का सिलसिला शुरू

किले का रहस्य काफी चर्चा में रहा, जिसके बाद हॉरर शोज का सिलसिला शुरू हुआ. इसके बाद आहट, आपबीती और फीयर फाइल्स जैसे शोज ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई. लेकिन 90 के दशक के लोग आज भी इस सीरियल के बारे में याद करते होंगे.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- श्रेया घोषाल और उदित नारायण का भोजपुरी गाना, 20 साल पहले रवि किशन ने की थी नगमा के माथे की बिंदिया की तारीफ 

Featured Video Of The Day
UP में BJP का नया अभियान, बूथ-बूथ पहुंच रहे नेता
Topics mentioned in this article
Doordarshan Horror Show
Doordarshan Show
Kile Ka Rahasya
Tv News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं