महाभारत के श्री कृष्ण का फेवरेट है दूरदर्शन का ये किरदार, नीतीश भारद्वाज ने सुनाया 90s का पुराना किस्सा

नितीश भारद्वाज का शो महाभारत साल 1988 में दर्शकों के बीच में आया. नितीश ने शो में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया, जिसको दर्शन आज भी देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दूरदर्शन की महाभारत में श्रीकृष्ण बने थे नितीश भारद्वाज
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के बी.आर चोपड़ा का ऐतिहासिक शो महाभारत (Mahabharat) आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. यह शो अभी भी डीडी नेशनल और डीडी भारती पर टेलीकास्ट होता रहता है. इसके कुछ एपिसोड्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं. शो महाभारत उस दौर का इतना बड़ा हिट सीरियल था, जिसको हर घर में देखा जाता था. इस शो के सभी किरदारों ने काफी अच्छा काम किया, जिनके काम को आज भी दर्शक याद करते हैं. इस शो में नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. इस किरदार से उनको असली पहचान मिली थी. वैसे तो नितीश भारद्वाज काफी फिल्मों में काम कर चुके थे. एक्टर नितीश भारद्वाज ने एनडीटीवी से बात की और भारत में बढ़ रहे अपराधों के बारे में रिएक्शन दिया. 

महाभारत का भीष्म था पसंदीदा किरदार 

एक्टर नितीश भारद्वाज ने कहा कि शो महाभारत में मेरा पसंदीदा किरदार भीष्म (मुकेश खन्ना) था. इसके अलावा द्रोपदी का किरदार भी मेरा चहेता था. एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्टर ने बताया कि उनके डायरेक्टर रवि चोपड़ा जी से काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. उनकी इसी बॉन्डिंग ने शो में उनके किरदार को निभाने में काफी मदद की. नितीश ने श्रीकृष्ण के किरदार के बारे में कहा आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म ऐसी परिस्थितियों में हुआ, जब चारों तरफ आतंक ही आतंक था. उस वक्त पुरुष, स्त्री और बच्चों की सुरक्षा नहीं थे. कंस का आतंक पूरे मथुरा में छाया हुआ था. इस सभी से मुक्ति दिलाने के लिए कान्हा जी धरती पर आए. उस वक्त जाती नाम का शब्द नहीं था. लेकिन उस वक्त थोड़ा बहुत भेद भी था. भगवान और मनुष्य के बीच में भेद था. इंद्र कहते थे कि मेरी पूजा करो. कृष्ण भगवान ने यह दिखाया की प्रकृति की पूजा होती है. आज जो हमने बदलापुर, कोलकाता, मुंबई में देखा है. हमको लगता है कि मनुष्य अब मनुष्य की तरह बर्ताव कर रहा है? मनुष्य हैवान की तरह काम कर रहा है. छोटी बच्चियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं. 

ये भी पढे़ं- जियो हॉटस्टार की वो क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.5 मिली है IMDb पर रेटिंग, हर एपिसोड पर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नितीश भारद्वाज ने कही ये बात

आगे उन्होंने  कहा- पुरुषोत्तम में उनकी 16 कलाएं और इतने सारे गुण हैं. जो आपको प्रसंग के अनुसार दिखाई देते हैं. आज समाज को सोचना पड़ेगा कि कृष्ण का कौन सा गुण हम लें. सिर्फ कैंडल मार्च करने से काम नहीं चलेगा. हमको भगवान श्री कृष्ण की तरह कठोर बनना पड़ेगा. जब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ पढ़ाया. जो भी अर्जुन के परिवार के सदस्य थे, उनको परिवार के सदस्यों के रूप में ना देखने को कहा. मैं इतना सकता हूं कि काफी ऐसे अपराधी हैं जो महिलाओं को और छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं. उनको फांसी दे देना चाहिए. जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक अपराधियों के मन में डर पैदा नहीं होगा. आने वाले समय में अपराधी, अपराध करने से पहले डर जाएं. एसे अपराधन न हो, ऐसी दंड कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए.

Advertisement

नितीश भारद्वाज के बारे में

अगर नितीश भारद्वाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टेलीविजन और वेब सीरीज में भी काम किया है. उनका शो महाभारत साल 1988 में दर्शकों के बीच में आया था. जिसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार ने एक्टर को घर-घर में पहचान दिलाई थी. जिसके बाद नितीश भारद्वाज ज्यादातर, पौराणिक फिल्मों और शोज में ही नजर आए. जहां उन्होंने साल 2001 में टेलीविजन शो रामायण में भगवान राम का भी किरदार निभाया था. जिसके बाद साल 2003 में विष्णु पुराण में उन्होंने भगवान विष्णु का किरदार निभाया. नितीश भारद्वाज साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ में भी नजर आ चुके हैं. फिल्म में उन्होंने सारा अली खान के पिता का किरदार निभाया था. इसके अलावा नितेश भारद्वाज को फिल्म मोहनजोदड़ो में भी देखा गया. दर्शक नितीश भारद्वाज को उनके भगवान श्री कृष्णा के किरदार को लेकर आज भी याद करते हैं.

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ दिलाते हैं अमेरिका का ग्रीन कार्ड? फैंस की अपील पर सिंगर ने दिया मजेदार जवाब, बोले- ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
10 KM लंबा जाम, सड़कें तालाब... बार-बार क्यों डूब जाता है गुरुग्राम?
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Nitish Bharadwaj
Doordarshan
SHRI Krishna