दूरदर्शन की एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, कहा- एक दिन में ही एक एपिसोड बन जाता

दूरदर्शन के जय हनुमान जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए और कहा एक दिन में ही एक एपिसोड बन जाता, अब सींस पर काम नहीं होता.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन के शोज में नजर आ चुकी हैं जया भट्टाचार्य
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य वो नाम है, जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं. कोई भी सामाजिक या बॉलीवुड से जुड़ा मुद्दा हो. एक्ट्रेस अपनी बात को दमदारी से रखती हैं. जया भट्टाचार्य को सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को लेकर भी जाना जाता है. हालांकि वह दूरदर्शन के कई शोज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें जय हनुमान का नाम शामिल है. अगर उनके एक स्ट्रांग वर्क फ्रंट की बात कर रहे हैं तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी मैं अहम किरदार निभा कर हर दर्शकों के दिल में जगह बनाई. वैसे तो जया वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में जया ने एनडीटीवी से बात की और अपने करियर को लेकर राज खोले.

टीवी इंडस्ट्री में आया बदलाव 

जया भट्टाचार्य ने कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहुत ही 2 का सब्जेक्ट बिल्कुल अलग है. इस शो में मेरे किरदार की कोई जरूरत नहीं है. इसलिए मुझे इस शो लिए ऑफर नहीं आया. मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 35 साल से कम कर रही हूं और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझती  हूं. मैंने हर एक दौर को बहुत करीबी से देखा है और उस दौर में मैंने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया और खुद को साबित किया है. मुझे अपना पुराना दौर याद है, जब हम शूट करके घर वापस आते थे तो हमको महसूस होता था कि आज हमने काम किया है. लेकिन आज के समय चीजें बहुत ही टेक्निकल हो चुकी हैं. सीन और लाइंस पर ज्यादा काम नहीं होता है.  

ये भी पढे़ं- कान्हा के इस गाने को रियल इंडियन सॉन्ग कहते हैं फैंस, 434 मिलियन हैं व्यूज, फिल्म ने भी कमाए थे 600 करोड़

दूरदर्शन के शोज में भी नजर आ चुकी हैं जया भट्टाचार्य 

आगे उन्होंने कहा, हमारे टाइम पर एक-एक सीन और लाइनों पर बहुत काम होता था, जैसे थिएटर प्लेज में होता है. हमारे समय में एक एपिसोड बनाने के लिए हम 4 से 5 दिन का शूट करते थे. लेकिन आज के समय एक एपिसोड एक ही दिन में शूट हो जाता है. मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं कि मैंने दूरदर्शन से लेकर जी टीवी, बॉलीवुड फिल्में और ओटीटी प्लेटफॉर्म तक काम किया है. मुझे खुद पर विश्वास नहीं था, लेकिन दूसरों को मुझ पर विश्वास था कि मैं अपना काम बहुत ही अच्छे तरीके से कर सकती हूं और मैं उन कामों में खरी उतरी हूं.

Advertisement

मशहूर एक्ट्रेस हैं जया भट्टाचार्य

जया भट्टाचार्य टीवी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं. अगर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे परदे से लेकर बड़े पर्दे तक काम किया है. जया ने फिल्म सिर्फ तुम, देवदास, लज्जा, फिजा जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा एक्ट्रेस दूरदर्शन के शो जय हनुमान, रंगोली, बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे तमाम बड़े शोज कर चुकी हैं. जया शो कुमकुम भाग्य और क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं. जया अपनी बात बहुत ही दमदारी से रखती हैं और उनके बेबाक बोलने के तरीके को दर्शक काफी पसंद करते हैं.

ये भी पढे़ं- कैलाश खेर ने गाया था इस सीरियल का टाइटल ट्रैक, हर्षद चोपड़ा को बनाया स्टार, आज भी गाना रहता है जुबां पर

Advertisement
Featured Video Of The Day
गुरुग्राम एनकाउंटर: सुशांत लोक में चलीं 60 गोलियां, गैंगस्टर दीपक नांदल के 4 शूटर ढेर
Topics mentioned in this article
Jaya Bhattacharya
Doordarshan
Tv News
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi