दूरदर्शन पर 78 एपिसोड की रामायण की कमाई ने रचा था इतिहास, बजट से तीन गुना ज्यादा हुई थी कमाई, हनुमान अंश से 39 साल पहले चला था इसका जादू

हम आपको दूरदर्शन के जमाने के एक ऐसे शो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सबसे ज्यादा देखा गया. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा टीवी कमर्शियल बटोरने और इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में भी इस शो का बड़ा हाथ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन के शो ने दुनियाभर में मचाया था तहलका
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले डेली सोप और वीकली शो का आजतक जलवा कायम है. दर्शक उन पुराने सीरियल को याद करते हैं और उनके बारे में बात करते हुए पुरानी यादों में खो जाते हैं. ऐसे में जरा सोचिए कि उस दौर में क्या आलम रहा करता होगा जब ये शो टेलीकास्ट हुआ करते थे. आपने सुना ही होगा कि टीवी पर शक्तिमान देखने के लिए बच्चे स्कूल की छुट्टी कर लिया करते थे. रंगोली के बिना संडे की सुबह अधूरी होती थी. ऐसे ही जब रामायण और महाभारत जैसे शो टीवी पर आते थे तो गलियों में सन्नाटा पसर जाता है. यही वजह है कि इन शो में व्यूअरशिप और कमाई के मामले में नए नए रिकॉर्ड बनाए थे. आज हम आपको ऐसे ही एक शो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कमाई के मामले में ऐसी उछाल मारी थी कि सब हैरान रह गए.

कमाई ही नहीं व्यूअरशिप के मामले में भी अपने वक्त का सबसे हिट शो

हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर के रामायण की. इस शो को बहुत ज्यादा दर्शकों ने देखा. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 2003 के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार टेलीकास्ट किए जाने पर इस शो को 40 मिलियन लोगों ने शो देखा था. रामायण को 53 देशों में दिखाया गया था और BBC के मुताबिक दुनिया भर में 650 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने इसे देखा है, जिससे यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक शो बन गया है. इंडिया टुडे मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शो ने अपने पहले टेलीकास्ट के दौरान दूरदर्शन को 23 करोड़ रुपये की कमाई करके दी थी.

ये कमाई शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी और अलग अलग बड़े ब्रैंड के एंडोर्समेंट से हुई थी. उस वक्त शो को कोलगेट, हिंदुस्तान लीवर और अरविंद मफतलाल जैसे ब्रैंड्स का सपोर्ट मिला था. इससे पहले टीवी शो के साथ ऐड्स का इतना चलन नहीं था लेकिन रामायण ने टीवी की दुनिया को बदलकर रख दिया.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Collection: हर तरफ छाए काली भैया कमाई, 300 करोड़ पार, विदेशों में बनाया ये रिकॉर्ड

Advertisement
Topics mentioned in this article
Ramayan 1987
Doordarshan
Arun Govil
Ramanand Sagar
Entertainment