दूरदर्शन के 29 साल पुराने शो जय हनुमान में किया बजरंग बली का किरदार, अब रामलीला में रावण बनेगा ये एक्टर

साल 1997 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ जय हनुमान शो काफी पसंद किया गया था. इसमें राज प्रेमी ने हनुमान का ऐसा किरदार निभाया कि लोग सीधे दारा सिंह की परफॉर्मेंस को टक्कर देने की बात कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जय हनुमान एक्टर को मिला रावण का रोल
Social Media
नई दिल्ली:

Jai Hanuman Actor Raj Premi: दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला में इस बार मंच पर कई जाने-पहचाने कलाकार अलग-अलग पौराणिक किरदारों में नजर आएंगे. दिग्गज अभिनेता राज प्रेमी जहां रावण की भूमिका निभाएंगे वहीं अनुभवी अभिनेता कंवरजीत पेंटल पहली बार नारद के रूप में नजर आएंगे. बॉलीवुड सिंगर शंकर साहनी भी इस बार भगवान राम के परम भक्त केवट का किरदार में दिखेंगे. इन कलाकारों ने आईएएनएस से बातचीत में अपने किरदारों को लेकर उत्साह जाहिर किया. 

'लव-कुश रामलीला' में रावण का किरदार निभा रहे राज प्रेमी ने कहा, रावण का व्यक्तित्व काफी चुनौतीपूर्ण है. वह ऐसा किरदार है जिसे 'लार्जर देन लाइफ' कहा जा सकता है. उसका व्यक्तित्व जितना बड़ा और प्रभावशाली था उसे मंच पर उतना ही भव्य दिखना भी जरूरी है. जब भगवान राम, रावण का वध करते हैं, तो रावण का व्यक्तित्व भी भगवान राम के सामने उतनी ही बड़ी चुनौती की तरह नजर आना चाहिए.

राज प्रेमी ने कहा, मैंने पहले पौराणिक शो 'जय हनुमान' में हनुमान जी का किरदार निभाया था और वह भूमिका आज भी मेरे दिल के बेहद करीब है. लेकिन रावण भी मेरे पसंदीदा किरदारों में से एक रहा है. उसको हमेशा नकारात्मक रूप में देखा गया है, लेकिन मेरा मानना है कि किसी व्यक्ति के भीतर कुछ न कुछ सकारात्मक पक्ष जरूर होता है. मैं रामलीला के मंच पर रावण के अलग-अलग भाव और उसके इमोशन्स को सामने लाने की कोशिश करूंगा.

Photo Credit: social media

रावण और शूर्पणखा के प्रसंग पर बात करते हुए राज प्रेमी ने कहा, शूर्पणखा की नाक काटे जाने की घटना के बाद रावण की प्रतिक्रिया को भी उस दौर और रिश्तों के नजरिए से समझना जरूरी है. मैं पहले भी कई पौराणिक धारावाहिकों का हिस्सा रह चुका हूं जिससे मेरी इस विषय में रुचि और ज्ञान बढ़ा है. अब रावण की भूमिका के लिए मैं इस किरदार और उससे जुड़ी कथाओं को गहराई से पढ़ रहा हूं, ताकि मंच पर उसे बेहतर ढंग से पेश कर सकूं.

वहीं दिग्गज अभिनेता कंवरजीत पेंटल भी पहली बार रामलीला के मंच पर उतरने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, मैंने अपने लंबे करियर में कई पौराणिक किरदार निभाए हैं. बीआर चोपड़ा की चर्चित 'महाभारत' में मैंने शिखंडी की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा हेमा मालिनी के पौराणिक टीवी शो 'जय माता की' में मैं नारद के किरदार में था. हर पौराणिक किरदार का अपना अलग स्वभाव, भाव और व्यक्तित्व होता है, इसलिए उन्हें निभाने का अनुभव भी अलग होता है

Advertisement

पेंटल ने कहा, मैंने इससे पहले कभी रामलीला में काम नहीं किया था, लेकिन जब मुझे इतने बड़े मंच पर नारद की भूमिका निभाने का निमंत्रण मिला तो मैंने इसे अपने लिए सौभाग्य माना. मेरा रामलीला का सफर इसी मंच और नारद के उस किरदार से शुरू हो रहा है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है. मैं खुद स्टेज कलाकार रहा हूं और ऐसे में रामलीला के मंच पर अभिनय करने को लेकर काफी उत्साहित हूं.

बॉलीवुड सिंगर शंकर साहनी इस बार 'लव-कुश रामलीला' में केवट की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, भगवान राम के प्रति केवट का प्रेम और समर्पण इस किरदार की सबसे बड़ी खूबसूरती है. मैं अपनी लेखनी और गायन के जरिए केवट के भावों को मंच पर पेश करूंगा. मेरे लिए भगवान राम के चरण धोने वाला प्रसंग सबसे खास और प्रिय है. मैंने इससे पहले रामलीला में दशरथ का किरदार निभाया था, लेकिन उस किरदार में संगीत को उतनी जगह नहीं मिली थी. केवट के किरदार में अभिनय के साथ संगीत का भी मेल है, इसलिए यह भूमिका मेरे लिए और ज्यादा दिलचस्प है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 43 साल पुराना लता मंगेशकर का दिल चीरने वाला गाना, पति को परदेस भेजने वाली महिलाओं का दर्द करता है बयां

Featured Video Of The Day
UP में 4 करोड़, Gujarat में 27% Gen-Z वोटर! 2027 के महामुकाबले में PM का यूथ मास्टरप्लान!
Topics mentioned in this article
Jai Hanuman
Jai Hanuman 1997 Imdb Rating
Raj Premi
Raj Premi Jai Hanuman
Entertainment