दीया और बाती हम के सूरज की रियल लाइफ संध्या बींदणी की 7 फोटो, पति से हैं 14 साल का एज गैप, खूबसूरती में दीपिका सिंह से नहीं कम

दिया और बाती हम के सूरज राठी यानी अनस राशिद की रियल लाइफ पत्नी हीना इकबाल की सादगी और खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीया और बाती हम में सूरज के किरदार से फेमस हुए अनस राशिद
नई दिल्ली:

दिया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum) में सूरज राठी और संध्या बींदणी की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. शो में संध्या एक आईपीएस ऑफिसर के किरदार में थीं, जो अपनी समझदारी और हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करती थीं, वहीं सूरज राठी का शांत और सपोर्टिव अंदाज लोगों के दिलों में बस गया था. इस ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को इतना जोड़ा कि आज भी लोग इस जोड़ी को याद करते हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद सूरज राठी यानी अनस राशिद अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए और अब उनकी रियल लाइफ पहले से काफी अलग हो चुकी है. आज हम आपको मिलवाते हैं सूरज राठी की रियल लाइफ संध्या बींदणी से, जिनका नाम हीना इकबाल है और जो खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं.

दीया और बाती हम से फेमस हुए अनस राशिद

अनस राशिद ने अपने करियर में कई शोज किए, लेकिन दीया और बाती हम ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.उनका किरदार इतना पसंद किया गया कि लोग आज भी उन्हें सूरज राठी के नाम से ही जानते हैं और उनसे जुड़ी हर खबर में दिलचस्पी रखते हैं.

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण में दारा सिंह बने थे हनुमान, बेटे विंदू दारा सिंह ने रामायणम् के मेकर्स को दी चेतावनी! बोले- अगर वह रामानंद सागर की रामायण फॉलो नहीं करेंगे

टीवी की दुनिया से दूर हुए अनस राशिद

शो के बाद अनस राशिद ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना शुरू कर दिया. अब वो अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर एक सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं.

Advertisement

अनस राशिद की हुई अरेंज मैरिज

अनस राशिद और हीना इकबाल की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे को समझने का समय लिया.धीरे-धीरे ये रिश्ता मजबूत हुआ और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जो काफी सिंपल तरीके से हुई थी.

2017 में हुई शादी

दोनों की शादी साल 2017 में हुई और तब से ये जोड़ी साथ में खुशहाल जिंदगी जी रही है. इनके रिश्ते की खास बात ये है कि इसमें दिखावे से ज्यादा समझ और सपोर्ट देखने को मिलता है, जो इसे और मजबूत बनाता है.

Advertisement

14 साल छोटी हैं हीना इकबाल

हीना इकबाल, अनस राशिद से करीब 14 साल छोटी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आया.दोनों की बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि ये फर्क उनके प्यार और समझ के सामने बिल्कुल मायने नहीं रखता है.

ये भी पढे़ं- टीवी छोड़ बॉलीवुड में की एंट्री, पैसा लगाने को तैयार नहीं थे मेकर्स, एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से बना नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

हीना इकबाल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी सादगी और नेचुरल खूबसूरती अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती है. हाल ही में उनकी वायरल फोटो में उनका ट्रेडिशनल और सिंपल लुक फैंस को इतना पसंद आया कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कपल की तस्वीरें होती रहती हैं वायरल

अनस और हीना की जोड़ी में एक खास अपनापन और सादगी नजर आती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है. फैंस उन्हें रियल लाइफ में भी सूरज और संध्या की परफेक्ट जोड़ी मानते हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exam पर बड़ा ऐलान, छात्रों को कितना होगा फायदा, जानें एक्सपर्ट्स की राय | Dharmendra Pradhan
Topics mentioned in this article