टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' के सूरज एक्टिंग छोड़ बन गए किसान, सादगी भरी लाइफ कर देगी हैरान

अनस राशिद ने दीया और बाती हम से टीवी की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की. खूब शोहरत मिलने के बावजूद भी अनस ने एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया और खेती करने का फैसला किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी पर इस पॉपुलर शो में किया लीड रोल, खूब मिली शोहरत, शोबिज छोड़कर बना किसान

टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई, लेकिन फिर अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए.  ऐसे ही एक फेमस एक्टर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. हम  फेमस शो 'दीया और बाती हम' के एक्टर अनस राशिद की बात कर रहे हैं. अनस राशिद ने शो में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता. खूब शोहरत मिलने के बावजूद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को बीच में ही रोक दिया और अपने होमटाउन में किसानी करने का फैसला लिया. आज ग्लैमर से दूर अनस अपने परिवार के साथ एक सिंपल सी जिंदगी जी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 नहीं ये है भारत की सबसे लंबी फिल्म, 255 मिनट की मूवी में 12 हीरो और 10 हीरोइनें- पता है नाम

अनपढ़ हलवाई के किरदार से मिली पहचान
अनस राशिद के करियर की शुरुआत साल 2006 में आए सीरियल 'कहीं तो होगा' से हुई थी. इसके बाद उन्होंने और भी कई सीरियल्स में काम किया जैसे 'ऐसे करो ना विदा' और 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान'. इन सबके बाद शो 'दीया और बाती हम' से पहचान मिली. इस शो में उनके किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया. इस शो में अनस एक भोले-भाले अनपढ़ हलवाई के रोल में नजर आए.

अचानक छोड़ दी एक्टिंग

कई सालों तक टीवी पर छाए रहने के बाद अनस राशिद ने अचानक एक्टिंग से दूरी बना ली. उन्हें आखिरी बार 2017 में 'तू सूरज में सांझ पिया जी' में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने 2018 में पंजाबी फिल्म 'नानकाना' में काम किया और फिर शोबिज से ब्रेक ले लिया.

 जी रहे हैं किसान की जिंदगी

आज अनस राशिद अपने होमटाउन मालेरकोटला (चंडीगढ़) में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक्टिंग छोड़कर किसान बनने का फैसला लिया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें हमेशा से खेती में इंटेरेस्ट था और अब वह उसी से जुड़ी जिंदगी जी रहे हैं.

कैसी है अनस की पर्सनल लाइफ

अनस राशिद ने साल 2017 में हिना इकबाल से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं और वह उनके साथ एक खुशहाल लाइफ जी रहे हैं. एक्टिंग से दूर होने के बावजूद भी अनस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं.


 

Advertisement

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Anas Rashid
Actor Anas Rashid
Diya Aur Baati Hum
TV Actor Anas Rashid
Diya Aur Baati Hum Actor Anas Rashid