दीपिका कक्कड़ के लिवर में फिर से सिस्ट, एक्ट्रेस को बेटे के साथ नहीं रहने का सता रहा गम

Dipika Kakar Health News: पहले डॉक्टरों ने दीपिका के लीवर के पास टेनिस बॉल जितना बड़ा कैंसर वाला सिस्ट पाया था. उस समय बड़ी सर्जरी हुई और उनके लीवर का 22 प्रतिशत हिस्सा निकाल दिया गया. लेकिन मार्च में फिर से 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट निकला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ के लिवर में फिर से सिस्ट

Dipika Kakar Health News: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके लीवर के पास दोबारा सिस्ट हो गया है, जिससे वे बहुत घबराई हुई हैं. पहले डॉक्टरों ने दीपिका के लीवर के पास टेनिस बॉल जितना बड़ा कैंसर वाला सिस्ट पाया था. उस समय बड़ी सर्जरी हुई और उनके लीवर का 22 प्रतिशत हिस्सा निकाल दिया गया. लेकिन मार्च में फिर से 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट निकला. इसके बाद दूसरी सर्जरी करनी पड़ी. अब डॉक्टर नए टेस्ट कर रहे हैं और आगे का इलाज तय कर रहे हैं.

फिर से घबराईं दीपिका 

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने कहा, टइस 1.3 सेंटीमीटर वाले सिस्ट के दोबारा आने से मैं बहुत हिल गई हूं. अब थोड़ा डर लगता है कि फिर न हो जाए. मैं डाइटिंग शुरू कर दी है लेकिन मन में बेचैनी रहती है.' उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का शरीर बहुत जटिल होता है. रोजाना इतने बदलाव सहकर भी वे घर और परिवार संभालती हैं, यह उनकी ताकत है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ शंहशाह, शाहरुख बादशाह तो अब रणवीर सिंह बने बॉलीवुड के सम्राट, धुरंधर 2 ने बदली किस्मत

बेटे को टाइम ना देने का दुख

अपने बेटे रुहान के बारे में बात करते हुए दीपिका ने भावुक होकर कहा, "बीमारी की वजह से मैं रुहान को समय नहीं दे पाती. जब थकान ज्यादा होती है तो मैं सो जाती हूं. अस्पताल में रहने पर तो बिल्कुल उसके साथ नहीं रह पाती. बीमार होने पर दिनचर्या, प्राथमिकताएं सब बदल जाती हैं. शरीर को आराम की जरूरत पड़ती है."

मजबूत और सकारात्मक रहना जरूरी

उनके पति शोएब इकबाल ने भी काफी जिम्मेदारियां संभाली हैं. दीपिका ने बताया कि परिवार वाले बाहर से मुस्कुराते हैं लेकिन अंदर से सब डरे हुए हैं. वे खुद भी कहती हैं कि बीमारी से लड़ते समय मजबूत और सकारात्मक रहना जरूरी है. वे पूरी तरह ठीक होना चाहती हैं. दीपिका ने कहा कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल समय है. आज भी शोएब के साथ रिपोर्ट लेकर अस्पताल जाना है, जहां इलाज पर चर्चा होगी. उन्होंने कुछ लोगों से बात की जो ऐसी ही समस्या से गुजर रहे हैं. इससे उन्हें थोड़ी ताकत मिली.ा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal EXIT POLL: बंगाल में अबकी बार किसकी सरकार... हो गया साफ! | TMC Vs BJP | Bengal Elections