इस एक्टर पर पत्नी को बदसूरत औरत बताकर घर छोड़ने के लगे आरोप, 23 साल बाद तोड़ी चुप्पी

दर्शन जरीवाला ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में खुद पर लगे सभी आरोपों के बारे में खुलकर बात की और साथ ही अपनी शादी टूटने की वजह भी बताई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दर्शन जरीवाला ने बताया अपरा मेहता के साथ क्यों टूटी शादी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर दर्शन जरीवाला ने अपनी पत्नी अपरा मेहता के लगाए आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. एक्टर ने 23 साल बाद इस टॉपिक पर बात की और इसे फॉल्स मेमोरी यानी समय के साथ यादों के बदल जाने का मामला बताया. अपरा ने दर्शन जरीवाला पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने एक्ट्रेस को बदसूरत औरत कहा और घर छोड़कर चले गए थे. अब सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में दर्शन ने इन सभी आरोपों पर बात की. पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दर्शन ने कहा कि किसी के लुक पर भद्दे कमेंट करना उनका स्वभाव नहीं है. उन्होंने कहा, मैं किसी साधारण दिखने वाली महिला को भी बदसूरत नहीं कह सकता. यह एक बेहद गलत कमेंट होगा. मैं इंसान के अंदरूनी स्वभाव की बात करता हूं, बाहरी रूप-रंग की नहीं.

टॉप टीवी एक्टर दर्शन और अपरा पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं. ऐसे में पुराने आरोपों पर बात करते हुए दर्शन ने सवाल उठाया कि इतने साल बाद इन बातों को सामने लाने की जरूरत क्यों पड़ गई. उन्होंने कहा, 23 साल अलग रहने के बाद अब वह इन बातों को क्यों उठा रही हैं? उनका जो मन करता है वह बोल सकती हैं और विक्टिम कार्ड खेल सकती हैं. लेकिन मैं अपनी सच्चाई जानता हूं.

कैसे टूटी दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता की शादी?

दर्शन और अपरा ने साल 1982 में शादी की थी. दर्शन ने अपनी शादी टूटने की वजह अपरा की बदलती प्रायौरिटी और सोच को बताया. उन्होंने कहा कि वक्त के साथ उनकी प्रायौरिटीज और सोच बदलती गई जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ा. उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनका एक बिजनेस वेंचर अन सक्सेसफुल होने से उनके आर्थिक हालात भी बिगड़ गए थे. इसकी वजब से रिश्ते में तनाव और बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: OTT पर 30 दिन में आ रहीं 5 फिल्में, 7 सीरीज, 2 रियलिटी शो, सितंबर का महीना रहने वाला है हाउस फुल

Advertisement

दर्शन ने बताया कि उन्होंने ऑफीशियली तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की थी लेकिन ऐन वक्त पर अपरा ने सहमति देने से इंकार कर दिया. इस वजह से उनकी तलाक की एप्लिकेशन खारिज कर दी गई.  दर्शन ने बताया कि जब उन्होंने घर छोड़ा उनके पास इतने पैसे तक नहीं थे कि वह अपने लिए किराए पर एक मकान ले सकें. इसी वजह से कुछ समय अपने दोस्तों के साथ रहकर भी गुजारा था. 

Featured Video Of The Day
राम मंदिर के CEO पर सवाल, SP प्रवक्ता देने लगे गोल-मोल जवाब!
Topics mentioned in this article
Apra Mehta
Darshan Jariwala
Entertainment
Television
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi