भाई बहन का राखी का गाना, 515 एपिसोड के सीरियल में बना दो बहनों के प्यार का प्रतीक, लता मंगेशकर, किशोर कुमार के बाद श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया सदाबहार

भाई बहन के प्यार को दर्शाता किशोर कुमार और लता मंगेशकर का ये पुराना गाना आज श्रेया घोषाल द्वारा गाए गए सीरियल के टाइटल ट्रैक के लिए फेमस है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार, लता मंगेशकर के बाद श्रेया घोषाल की आवाज में फेमस है रक्षाबंधन का गाना
नई दिल्ली:

भाई बहन का राखी का त्यौहार की परिभाषा अब बदल चुकी है. जहां दशकों पहले भाई और बहन के प्यार को दर्शाने के लिए कई बॉलीवुड के मशहूर गाने आए तो वहीं अब जिसका भाई नहीं हैं वो लड़कियां अपनी बहनों को राखी बांधकर त्यौहार के अलग मायनों को बता रही हैं. लेकिन क्या आप लता मंगेशकर और किशोर कुमार के उस पॉपुलर रक्षाबंधन गीत के बारे में जानते हैं, जिसे 515 एपिसोड के टीवी सीरियल के लिए श्रेया घोषाल ने गाया. जबकि इस सीरियल की कहानी भाई बहन की नहीं बल्कि दो बहनों के प्यार को दिखाती थी. वहीं लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गाने के नाम पर इस सीरियल का नाम रखा गया. 

दो बहनों की कहानी ने गाने को किया पॉपुलर

आपने सही पहचाना हम बात कर रहे हैं एक हजारों में मेरी बहना सीरियल की, जिसमें निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा लीड रोल में नजर आए थे. शो 3 अक्टूबर 2011 में शुरू हुआ था. वहीं 515 एपिसोड के बाद 13 सिंतबर 2013 में ऑफ एयर हो गया. सीरियल की कहानी बड़ी बहन जीविका और छोटी बहन मानवी की थी, जिनकी शादी एक ही घर में होती है. वहीं दोनों के प्यार को सीरियल में दिखाया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया. करण टैकर और कुशाल टंडन ने दोनों बहनों के पति का किरदार निभाया था. 

ये भी पढ़ें- रानू मंडल ने गाया 32 साल पुराना रोमांटिक गाना, आवाज सुन इंटरनेट यूजर्स हार बैठे दिल, वायरल हो रहा वीडियो

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने किया सदाबहार

Advertisement

बात करें एवरग्रीन सॉन्ग फूलों का तारों का एक हजारों में मेरी बहना है की तो यह गाना 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा की फिल्म का है, जिसे किशोर कुमार ने मेल और लता मंगेशकर ने फीमेल वर्जन में मशहूर किया. इसका संगीत आरडी बर्मन ने पॉपुलर किया. जबकि आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे. फिल्म में देव आनंद, मुमताज और जीनत अमान अहम किरदार में नजर आए थे. 

फूलों का तारा गाने के बोल 

फूलों का तारों का सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर हमें संग रहना है  
जबसे मेरी आँखों से हो गई तू दूर
तबसे सारे जीवन के सपने हैं चूर
आँखों में नींद ना मन में चैन है
एक हजारों में मेरी बहना है...

Advertisement

इस गाने को रक्षाबंधन के मौके पर रील्स, व्हॉटसअप स्टेटस पर खूब इस्तेमाल किया जाता है. जबकि फैंस इन गानों को सदाबहार मानते हैं और राखी के त्यौहार पर अक्सर सुनते हैं. 

ये भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर मोहसिन खान ने की सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं मंगेतर, जानें कौन हैं लेडी लव

Featured Video Of The Day
अखिलेश यादव पर योगी का हमला, कहा- 'सपा सरकार में दंगे होते थे'
Topics mentioned in this article
Phoolon Ka Taaron Ka
Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai
Bollywood
Rakshabandan